Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 12 सितंबर 2023, मंगलवार
Aaj Ka Panchang: आज भौम प्रदोष का शुभ संयोग बना है। आज के दिन प्रदोष व्रत रखकर भगवान शिव का विधि विधान से पूजन करने से कर्ज मुक्ति का रास्ता बनता है। धन आगमन तेजी से होने लगता है और आप कर्ज उतारने में सफल हो जाते हैं। भौम प्रदोष के दिन शिवजी को लाल पुष्प अर्पित करने और लाल मसूर की दाल अर्पित करना चाहिए।

चंदन का त्रिपुंड लगाकर लाल फलों का ही नैवेद्य लगाने से शिवजी की कृपा तुरंत प्राप्त हो जाती है। आज किसी विद्वान ब्राह्मण दंपती को भोजन करवाकर उन्हें यथोचित दान-दक्षिणा, वस्त्रादि भेंट करने से समस्त सुखों की वर्षा आपके परिवार पर होगी। अच्छे आशीर्वाद प्राप्त होंगे।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : त्रयोदशी रात्रि 2:20 तक
- नक्षत्र : अश्लेषा रात्रि 11 तक
- योग : शिव रात्रि 1:09 तक
- करण : गर दोप 1:05 तक
- सूर्योदय : 6:13:23
- सूर्यास्त : 6:32:23
- दिनकाल : 12 घंटे 19 मिनट 00 सेकंड
- रात्रिकाल : 11 घंटे 41 मिनट 17 सेकंड
- चंद्रास्त : सायं 5:15
- चंद्रोदय : प्रात: 4:33 (13 सितंबर)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : सिंह
- चंद्र राशि : कर्क, रात्रि 11 से सिंह में
- मंगल : कन्या
- बुध : सिंह (वक्री)
- गुरु : मेष, वक्री
- शुक्र : कर्क मार्गी
- शनि : कुंभ (वक्री)
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 10:51 से दोप 12:23
- अमृत : दोप 12:33 से 1:55
- अभिजित : प्रात: 11:58 से दोप 12:48
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : रात्रि 8 से 9:28
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 3:28 से सायं 5
- यम घंट : प्रात: 9:18 से 10:51
आज विशेष :
- भौम प्रदोष
- आज का शुभ रंग : लाल
- आज के पूज्य देव : शिवजी
- आज का मंत्र : ऊं नम: शिवाय












Click it and Unblock the Notifications