Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 10 जून 2023, शनिवार
Panchang Today: आज का दिन हनुमानजी को प्रसन्न करने का भी है। हनुमान मंदिर में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करने से संकट दूर होंगे।

Aaj Ka Panchang: आज शनिदेव का दिन है शनिवार। वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इन तीनों राशियों के जातकों को कोई न कोई परेशानी चल ही रही होगी। आर्थिक, पारिवारिक कष्ट, शारीरिक रोग, कार्यों में बाधाएं परेशान कर रही होंगी। इसलिए साढ़ेसाती से प्रभावित व्यक्ति आज शनिवार के दिन शनि मंदिर में काला वस्त्र, काले तिल, काले उड़द, लोहा और तिल का तेल दान करें। यदि रोगी है तो सरसो के तेल में अपनी छाया देखकर शनिदेव के चरणों में अर्पित करें और उनसे अपने रोग हर लेने की विनती करें।
यहां पेश है आज का पंचांग, जिसमें शुभ-अशुभ योग देखकर पूरे दिन की प्लानिंग कर लीजिए।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : आषाढ़ कृष्ण पक्ष
- ऋतु : ग्रीष्म
- अयन : उत्तरायण
- तिथि : सप्तमी दोपहर 2:01 तक
- नक्षत्र : शतभिषा दोपहर 3:37 तक
- योग : विश्कुंभ दोप 12:47 तक
- करण : बव दोप 2:01 तक पश्चात बालव
- सूर्योदय : 5:42:25
- सूर्यास्त : 7:09:50
- दिनकाल : 13 घंटे 27 मिनट 24 सेकंड
- रात्रिकाल : 10 घंटे 32 मिनट 37 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 11:54
- चंद्रोदय : रात्रि 12:50
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृषभ
- चंद्र राशि : कुंभ
- मंगल : कर्क
- बुध : वृषभ
- गुरु : मेष
- शुक्र : कर्क
- शनि : कुंभ
- राहु : मेष
- केतु : तुला
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 7:23 से 9:04
- चर : दोप 12:26 से 2:07
- अमृत : दोप 3:48 से सायं 5:29
- अभिजित : प्रात: 11:59 से दोप 12:53
रात्रि का चौघड़िया
लाभ : सायं 7:10 से रात्रि 8:29
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:04 से 10:45
- यम घंट : दोप 2:07 से 3:48
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : नीला, काला, धूसर
- आज के पूज्य देव : शनिदेव
- आज का मंत्र : ऊं शं शनैश्चराय नम:












Click it and Unblock the Notifications