Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 9 दिसंबर 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज शनिवार का दिन है और आज बजरंगबली के साथ शनिदेव का पूजन भी किया जाता है। यदि आपके जीवन में संकट चल रहे हों, शत्रु परेशान कर रहे हों, रोगों ने आपके परिवार को घेर रखा है, धन की तंगी बनी हुई है तो आज के दिन हनुमानजी को आंकड़े के 21 पत्तों की माला पहनाएं।

आंकड़े के 21 पत्तों पर सिंदूर से श्रीराम लिखकर मौली से उसकी माला बनाएं और किसी सिद्ध हनुमान मंदिर में जाकर वह माला हनुमानजी को अपने हाथों से पहनाएं। हनुमानजी को श्रीफल, गुड़-चने का भोग लगाएं और मंदिर में ही बैठकर हनुमान चालीसा के 11 पाठ करें। आपके संकट शीघ्र ही दूर होने लगेंगे।
आज का पंचांग, 9 दिसंबर 2023, शनिवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : द्वादशी अहोरात्र, दूसरे दिन प्रात: 7:12 तक
- नक्षत्र : चित्रा प्रात: 10:42 तक
- योग : शोभन रात्रि 11:35 तक
- करण : कौलव सायं 6:57 तक
- सूर्योदय : 6:56:34
- सूर्यास्त : 5:41:07
- दिनकाल : 10 घंटे 44 मिनट 32 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 16 मिनट 05 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 2:54
- चंद्रोदय : प्रात: 4:09 (अगले दिन)
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : तुला
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 8:17 से 9:38
- चर : दोप 12:19 से 1:39
- अमृत : दोप 2:59 से सायं 4:21
- अभिजित : प्रात: 11:57 से दोप 12:40
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 5:41 से 7:21
- शुभ : रात्रि 9 से 10:40
- अमृत : रात्रि 10:40 से मध्यरात्रि 12:19
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:38 से 10:58
- यम घंट : दोप 1:39 से 2:59
आज विशेष :
- उत्पन्ना एकादशी व्रत वैष्णव मतानुसार
- आज का शुभ रंग : नीला
- आज के पूज्य : श्री हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications