Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 नवंबर 2023, बुधवार
Aaj Ka Panchang: आज बुधवार का दिन है। आज श्री गणेशजी की कृपा से आपके सारे संकट दूर होंगे और परेशानियों का समाधान हो जाएगा। आज गणेशजी को 108 शमी पत्र अर्पित करें और बूंदी के लड्डू का नैवेद्य लगाएं फिर आप जिस कामना से शमी अर्पित करेंगे वह अवश्य पूरी होगी।

यदि आपके व्यापार व्यवसाय में बाधा आ रही है, कोई निर्णय लेने में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो आज के दिन ऊं बुं बुधाय नम: मंत्र का जाप करें और दूर्वा के पौधे को कच्चे दूध से सींचें। आपका ध्यान एकाग्र होगा और आप सही समय पर सही निर्णय लेने में सक्षम बन जाएंगे।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : दशमी प्रात: 8:22 तक, पश्चात एकादशी
- नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी सायं 7:18 तक
- योग : ऐंद्र सायं 4:09 तक
- करण : विष्टि भद्र प्रात: 8:22 तक, पश्चात बव
- सूर्योदय : 6:36:08
- सूर्यास्त : 5:44:18
- दिनकाल : 11 घंटे 08 मिनट 10 सेकंड
- रात्रिकाल : 12 घंटे 52 मिनट 25 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 2:52
- चंद्रोदय : रात्रि 1:52
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : तुला
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : तुला
- बुध : वृश्चिक
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : कन्या
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- लाभ : प्रात: 6:36 से 7:59
- शुभ : प्रात: 10:47 से दोप 12:10
- चर : दोप 2:57 से सायं 4:21
- लाभ : सायं 4:21 से 5:44
रात्रि का चौघड़िया
- शुभ : सायं 7:21 से रात्रि 8:57
- अमृत : रात्रि 8:57 से 10:34
- चर : रात्रि 10:34 से 12:11
त्याज्य समय
- राहु काल : दोप 12:10 से 1:34
- यम घंट : प्रात: 7:59 से 9:23
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : हरा
- आज के पूज्य : श्री गणेश, बुध
- आज का मंत्र : ऊं बुं बुधाय नम:












Click it and Unblock the Notifications