Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 4 दिसंबर 2023, सोमवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। आज सोमवार है भगवान शिव और चंद्रदेव का दिन। आज के दिन शिवजी को कच्चा दूध अर्पित करने से चंद्र की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। आज के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और मस्तक पर श्वेत चंदन का तिलक लगाएं।

अच्छा खुशबूदार परफ्यूम या इत्र लगाएं। चांदी का कोई आभूषण पहनकर रखें फिर देखिए कैसे आपका चंद्र मजबूत होता है और आपको उसके शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। चंद्र ठीक होने से फेफड़े और सर्दी-जुकाम जैसे रोग भी ठीक हो जाते हैं और आपको मानसिक सुख-शांति प्राप्त होती है।
आज का पंचांग, 4 दिसंबर 2023, सोमवार
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : सप्तमी रात्रि 9:59
- नक्षत्र : मघा रात्रि 12:34 तक
- योग : वैधृति रात्रि 9:45 तक
- करण : विष्टि भद्र प्रात: 8:41 तक पश्चात बव
- सूर्योदय : 6:53:17
- सूर्यास्त : 5:40:07
- दिनकाल : 10 घंटे 46 मिनट 50 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 13 मिनट 49 सेकंड
- चंद्रास्त : दोप 12:20
- चंद्रोदय : रात्रि 11:53
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : सिंह
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- अमृत : प्रात: 6:53 से 8:14
- शुभ : प्रात: 9:35 से 10:56
- चर : दोप 1:38 से 2:58
- लाभ : दोप 2:58 से सायं 4:19
- अमृत : सायं 4:19 से 5:40
- अभिजित : प्रात: 11:55 से दोप 12:38
रात्रि का चौघड़िया
- चर : सायं 5:40 से 7:19
- लाभ : रात्रि 10:38 से 12:17
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 8:14 से 9:35
- यम घंट : प्रात: 10:56 से दोप 12:17
आज विशेष :
- आज का शुभ रंग : सफेद
- आज के पूज्य : चंद्र
- आज का मंत्र : ऊं चंद्रमसे नम:












Click it and Unblock the Notifications