Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 2 दिसंबर 2023, शनिवार
Aaj Ka Panchang: आज का दिन कुछ विशेष है। आज शनि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बना हुआ है। पुष्य शनि का ही नक्षत्र है। इसलिए आज खरीदी का, नई संपत्ति खरीदने का भी शुभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए हनुमानजी के दर्शन-पूजन, आराधना करना लाभदायक रहेगा।

आज किसी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में जाएं, श्रीफल, गुड़-चने का भोग लगाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानजी आपके सारे संकटों को दूर करेंगे। आज सिंदूर का तिलक अपने मस्तक पर लगाकर घर से निकले सर्वत्र जीत मिलेगी। यदि किसी को पैसा उधार दे रखा है और वह लौटा नहीं रहा है तो हनुमान जी को मीठा पान भेंट करें। आंकड़े के 27 पत्तों पर चंदन ने श्रीराम लिखकर माला हनुमानजी को पहनाएं।
- विक्रम संवत : 2080
- शालिवाहन शके : 1945
- मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष
- ऋतु : हेमंत
- अयन : दक्षिणायन
- तिथि : पंचमी सायं 5:13 तक
- नक्षत्र : पुष्य सायं 6:53 तक
- योग : ब्रह्म रात्रि 8:17 तक
- करण : तैतिल सायं 5:13 तक
- सूर्योदय : 6:51:56
- सूर्यास्त : 5:39:53
- दिनकाल : 10 घंटे 47 मिनट 57 सेकंड
- रात्रिकाल : 13 घंटे 12 मिनट 43 सेकंड
- चंद्रास्त : प्रात: 11:07
- चंद्रोदय : रात्रि 10:08
आज की ग्रह स्थिति
- सूर्य राशि : वृश्चिक
- चंद्र राशि : कर्क
- मंगल : वृश्चिक
- बुध : धनु
- गुरु : मेष, (वक्री)
- शुक्र : तुला
- शनि : कुंभ
- राहु : मीन
- केतु : कन्या
दिन का चौघड़िया
- शुभ : प्रात: 8:13 से 9:34
- चर : दोप 12:16 से 1:37
- अमृत : दोप 2:58 से सायं 4:19
- अभिजित : प्रात: 11:54 से दोप 12:38
रात्रि का चौघड़िया
- लाभ : सायं 5:40 से 7:19
- शुभ : रात्रि 8:58 से 10:37
त्याज्य समय
- राहु काल : प्रात: 9:34 से 10:55
- यम घंट : दोप 1:37 से 2:58
आज विशेष :
- शनि पुष्य
- आज का शुभ रंग : नीला, काला
- आज के पूज्य : हनुमानजी
- आज का मंत्र : ऊं हं हनुमते नम:












Click it and Unblock the Notifications