AAj ka Mantra: बॉस को खुश रखने के लिए कीजिए इन मंत्रों का जाप

नई दिल्ली। दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान सुख-सुविधाओं की चीजें जुटाने का हर संभव प्रयास करता है, वो दिन-रात अपने परिवार की खुशियों के लिए काम करता रहता है और मेहनत करके उन चीजों को हासिल भी कर लेता, जिसकी उसे चाहत होती है लेकिन भागदौड़ के थपेड़ों के बीच में खो जाती है उसकी खुद की खुशी जिसके बाद इंसान के अंदर पनपती हैं खिन्नता, बढ़ता है क्रोध और वो होने लगता है वो बीमार, जो कि नहीं होना चाहिए, इसे दूर करने का बस एक ही उपाय है और वो है मंत्रों का जाप, जो मन को शांत करके चित्त को प्रसन्न करते हैं।

चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे मंत्र जो आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रखेंगे....

सदा खुश रहने का मंत्र

सदा खुश रहने का मंत्र

सदा खुश रहने का मंत्र है- प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। इस मंत्र शाम के समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करने से शीघ्र लाभ मिलता है और पत्नी भी प्रस्न्न रहती है।

बॉस को खुश करने का मंत्र

बॉस को खुश करने का मंत्र

बॉस को खुश करने का मंत्र है- एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्।

ज्योतिषियों का दावा है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके बॉस आपसे खुश होंगे। इस मंत्र का जाप दिन में तीन बार करना चाहिए।

 शनिदेव को खुश करने का मंत्र

शनिदेव को खुश करने का मंत्र

शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्‍लीं शं शनैश्‍चराय नम:।

इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। शनिदेव न्यायप्रिय नेता कहे जाते हैं, अगर वो खुश हैं तो आपके और आपके परिवर पर कभी कोई कष्ट नहीं आएगा, पति-पत्नी में कभी झगड़े नहीं होंगे और संतान भी स्वस्थ रहेगी।

 संतान की खुशी के लिए मंत्र

संतान की खुशी के लिए मंत्र

संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+