Ank Jyotish Rashifal 9th January 2024 : मूलांक 2 वालों के लिए दिन श्रेष्ठ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 9th January 2024 : आज 9 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक भी 9 है जिसका स्वामी मंगल है।

Ank Jyotish Rashifa

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए विशेष है। बड़े काम हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। इससे अन्य कार्य करने के प्रति उत्साहित रहेंगे। धन का आगमन अच्छा होगा। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकते हैं। स्थानांतरण के योग हैं। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत ठीक होगी।

  • रेमेडी : आज भूखे व्यक्ति को भोजन करवाएं।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन श्रेष्ठ है। आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर के नए साधनों में उन्नति होगी। नए काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है। धन संबंधी मामले लाभ देंगे। मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

  • रेमेडी : आज किसी स्त्री को सफेद वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। करियर में उन्नति होने के योग हैं। युवाओं को नई नौकरी के बड़े ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक, पारिवारिक दृष्टि से दिन ठीक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धन तंगी महसूस हो सकती है। कुछ काम अटक सकते हैं।

  • रेमेडी : आज गरीबों को पीले फलों का वितरण करें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। साझेदारी में काम प्रारंभ करें लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। धन का निवेश करने से पहले सेच-विचार कर लें। संपत्ति के मामलों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के साथ यात्रा करेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।

  • रेमेडी : आज किसी काले श्वान को घी की रोटी खिलाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज स्थितियां आपके पक्ष में होने वाली हैं। परिवार के साथ बिगड़े संबंध सुधरने वाले हैं। भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई काम प्रारंभ करेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। दौड़भाग कुछ थमेगी। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा। दांपत्य का टकराव आज समाप्त हो जाएगा।

  • रेमेडी : आज जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाएं।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपके अटके हुए काम हो जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। भूमि, भवन की प्राप्ति होगी। शारीरिक रोग कम होंगे। धन का निवेश शेयर में करेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नए काम शुरू करने के लिए दिन ठीक है।

  • रेमेडी : आज किसी कन्या को मखाने की खीर बनाकर खिलाएं।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन ठीक होने से सभी काम आसानी से हो जाएंगे। करियर को ग्रोथ मिलेगी। बेरोजगारों को काम मिलेगा। धन का आगमन होगा। पारिवरिक जरूरतें पूरी कर पाएंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। रोगों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी।

  • रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाने का है। अनेक बिगड़े काम बन जाएंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। युवाओं को जॉब के नए ऑफर मिलने वाले हैं। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेमी-प्रेमिका में टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन लाभदायक है। आज आपके काम आसानी से हो जाएंगे। इससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। साथ ही स्थानांतरण हो सकता है। सभी से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 9, 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+