Ank Jyotish Rashifal 9th February 2024 : मूलांक 2 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 9th February 2024 : आज 9 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए वृद्धिकारक और धन प्रदायक रहने वाला है।

आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपकी धन से जुड़ी सारी चिंताएं दूर हो जाएंगी। आपके अटके काम तेजी से चलने लगेंगे। संपत्ति, वाहन खरीदी के योग बनेंगे। परिवार में तनाव कुछ कम होगा। प्रेम संबंध में गर्माहट आएगी और किसी का साथ पसंद आने लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका कोई काम हो जाने या लंबे समय से दूर रह रहा कोई प्रिय आपके करीब आएगा। धन की आवक बढ़ेगी। एक से अधिक साधनों से पैसा आएगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने पास रखें।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज परिवार के साथ आनंदोत्सव मनेगा। धन की चिंता दूर होगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए समय अति उत्तम है। प्रेमी-प्रेमिकाएं साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बनने वाली है।
- रेमेडी : आज सफेद धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। आपका किसी से विवाद हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता भी परेशान करेगी। नौकरी में स्थितियां स्वयं सुधारनी होगी। व्यापार भी सामान्य चलता रहेगा। युवाओं को नए जॉब ऑफर आने वाले हैं।
- रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट हो सकती है जो आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। कार्य में बदलाव भी सफल होगा। स्वास्थ्यगत संकट कम होगा।
- रेमेडी : आज चांदी का कोई आभूषण पहनकर रखें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्य होंगे। आर्थिक संकट कम होगा। अवसरों का लाभ मिलेगा। नए कामकाज प्रारंभ करें। मित्रों के साथ यात्राएं करेंगे। युवाओं को नए जॉब ऑफर आने वाले हैं।
- रेमेडी : आज केसर-कस्तूरी का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन ठीक है। जीवन सामान्य गति से चलता रहेगा। विवादों का निपटारा हो जाने से मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। करियर में उतार-चढ़ाव कुछ कम होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। पैसा आएगा।
- रेमेडी : आज मिश्री का दान करें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन उठापटक वाला रह सकता है। पैसों की कमी महसूस होगी और उसके कारण कुछ काम अटक भी सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का हल नहीं मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में बदलाव होने वाला है। परिवार का सहयोग रहेगा। मित्रों से बात करके अच्छा लगेगा।
- रेमेडी : आज दृष्टिहीन बालकों को दूध पिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन उत्तम तरीके से व्यतीत होगा। पारिवारिक संकटों का समाधान होगा। यात्राओं वाला दिन है। आलस्य त्यागें और काम में जुट जाएं तो सफलता तेजी से मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। पैसों की कोई कमी आज नहीं रहेगी।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 5









Click it and Unblock the Notifications