Ank Jyotish Rashifal 8th July: मूलांक 9 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 8 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए दौड़भाग वाला और काम अटकने वाला रहेगा। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 8th July:

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन सामान्य है किंतु कुछ पुराने कार्यों को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर स्थितियां पहले से कुछ ठीक होंगे। स्वयं खानपान का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य है। कुछ काम आसानी से हो जाएंगे किंतु कुछ में आपको किसी की सहायता लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। माता-पिता के साथ उत्तम समय बिताएंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आप जो भी करेंगे उसमें सफलता मिलने में संदेह रहेगा इसलिए ज्यादा परेशान न हों शांति से बैठें। नौकरी में मनमुताबिक उन्नति नहीं होगी, व्यापार में शिथिलता रहेगी। आज आलस्य आप पर हावी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैसों की तंगी दूर होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन दौड़भाग वाला रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों के लिए दौड़ना पड़ेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में बदलाव के प्रयास करें, व्यापार में लाभदायक समय रहेगा। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

अपने कार्य समय पर करने के प्रयास करें। कामों को कल पर न टालें। आज अपने जीवन के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। धन संपदा के मामले सुलझेंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। धन आएगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन शुभ है। कार्य तेज गति से होंगे। यात्राओं के योग हैं जिनसे लाभ होगा। धैर्य और संयम का शुभ फल मिलने वाला है। प्रेम संबंध आज परवान चढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। पैसा आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त रहेगा।

  • रेमेडी : आज गोरोचन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन सामान्य रहेगा। आज ध्यान रखें अपने कार्य स्वयं ही करें, दूसरों पर न टालें। संबंधों को निभाने के प्रति सजग रहें। परिवार को समय देना होगा। दांपत्य का मनमुटाव दूर होगा। नए प्रेम संबंध बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आप जो भी निर्णय लें उसमें परिवार के अनुभवी और वरिष्ठों का सहयोग अवश्य लें। कार्यस्थल पर विपरीत स्थितियां बन सकती हैं। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा और मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। मांगलिक प्रसंगों से भरा रहेगा दिन। कार्य तेज गति से होंगे विशेषकर संपत्ति, भूमि आदि के कार्य लाभ देंगे। शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहगा। करियर में उन्नति होगी। नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+