Ank Jyotish Rashifal 8th January 2024 : मूलांक 1 वालों के लिए राहत भरा दिन , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 8th January 2024 : आज 8 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक भी 8 है जिसका स्वामी शनि है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपके वाहन मशीनरी से जुड़े काम जो अटके हुए थे उन्हें गति मिलने वाली है। आपकी भागदौड़ कुछ कम होगी लेकिन आपको नए काम मिलने में परेशानी आएगी। नौकरीपेशा लोग काम की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी करीबी मित्र की अत्यंत याद आएगी।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें, लाल तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन आपके परिवार से जुड़े काम पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक मेलजोल होगा। धन आएगा और उसका निवेश करने की योजना भी बनेगी। संपत्ति के विवाद सुलझेंगे और फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी और व्यवसाय में लगातार उन्नति की ओर बढ़ेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन थोड़ा भटकाव वाला रहेगा। किसी आवश्यक काम को करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत रहें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की नई संभावनाएं बन रही हैं। नए बिजनेस के लिए दोस्तों परिवार की मदद लेंगे। धन आएगा और सुखों पर खर्च करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपका दिन पारिवारिक व्यस्तताओं में बीतने वाला है। मेहमान आएंगे, उन्हें वक्त देना होगा। धन की तंगी दूर होगी और आप परिवार के सुखों पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। आजीविका के नए साधनों की ओर बढ़े लाभ होने वाला है।
- रेमेडी : आज चांदी का कड़ा हाथ में पहनें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपको अपने करियर के बारे में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा। नए बिजनेस में भी निवेश कर सकते हैँ। परिवार में सामंजस्य बनाने के प्रयास करने होंगे। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने वाली है। पैसा आने से अनेक अटके काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर करने के प्रयास करें। नौकरी में स्थान या जिम्मेदारी परिवर्तन होने के चांस बन रहे हैं।
- रेमेडी : आज चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन आपको संयमित व्यवहार करना होगा। अपने अहंकार को परे रखकर परिवार के साथ घुल-मिलकर रहें। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धन आएगा। संपत्ति वाहन खरीदने के योग बनेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ बड़े काम आज भी अटके रहेंगे किंतु छोटे कम हो जाएंगे। धन की तंगी महसूस हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा किंतु आपको चर्चा करनी होगी। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी।
- रेमेडी : आज सफेद रूमाल साथ लेकर जाएं।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज के दिन आपको स्वयं पर ध्यान देना होगा। अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी बात का तनाव न लें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम अटके रह सकते हैं। नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। साझेदारी में कोई काम करें लाभ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications