Ank Jyotish Rashifal 08 OCTOBER : मूलांक 2 को मिलेगा धन , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 08 OCTOBER: आज 8 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मानसिक संत्रास देने वाला रह सकता है। परिवार में और बाहरी जीवन में भी अपमानित महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन समाप्त होते-होते आर्थिक समस्या हल होने लगेगी। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज किसी गरीब को गेहूं का दान दें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज कुछ कामों के लिए दिन ठीक है। परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। शारीरिक कष्ट दूर होगा। धन लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा।
- रेमेडी : आज गरीब बच्चों को दूध पिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन सामान्य है। अपने काम समय पर करने की आदत डालें। आलस्य का त्याग करें। धन और निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री से लाभ होगा। मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। अपनों को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति विकसित करें।
- रेमेडी : आज चने की दाल का दान करें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। परिवार के कार्यों से यात्राएं होंगी। आर्थिक संकट कुछ कम होने से राहत महसूस करेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को करियर के नए अवसर मिलने वाले हैं। प्रेम संबंध मजबूत होगा।
- रेमेडी : आज उड़द का दान करें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज जो भी काम करें उसमें परिवार के वरिष्ठों का सहयोग अवश्य लें। निवेश और संपत्ति के मामलों में राय लेना जरूरी रहेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है।
- रेमेडी : आज हरे मूंग का दान करें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। काम समय पर पूरे हो जाएंगे और पैसों की बचत भी होगी। किसी शुभ कार्य की सूचना मिलेगी। परिवार में धार्मिक मांगलिक प्रसंग आएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें।
- रेमेडी : आज चावल और दही का दान दें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन थोड़ा भटकाव वाला है लेकिन शाम होते-होते काम पटरी पर आ जाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज काले तिल का दान करें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज दिन मिलाजुला रहेगा। काम विलंब से होंगे किंतु हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में कोई निर्णय सोच-समझकर लें। पुराने मित्रों से आज मुलाकात हो सकती है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। धन लाभ होगा। नई संपत्ति खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
- रेमेडी : आज भूखों को इमरती खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज अपनी वाणी पर काबू रखें। किसी से विवाद करने से बचें। कोई काम पूरा नहीं होने से मानसिक कष्ट हो सकता है। वाहन संभलकर चलाएं। नौकरी में बदलाव की संभावना दिख रही है। नए काम प्रारंभ करेंगे। युवाओं को नए जॉब ऑफर मिलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज गुड़ का दान करें।
- लकी नंबर : 9, 3












Click it and Unblock the Notifications