Ank Jyotish Rashifal 7th June: मूलांक 9 के लिए दिन शुभ ,जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 7th June

Ank Jyotish Rashifal: आज 7 जून 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। केतु और चंद्र के प्रभाव से आज का दिन मानसिक परेशानियां देने वाला रहेगा। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन दौड़भाग वाला रहेगा। व्यर्थ की परेशानियां आएंगी किंतु दिन समाप्त होते-होते सारे कष्ट कम लगने लगेंगे। आर्थिक संकट कम अवश्य होगा किंतु समाप्त नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य का अभाव रहेगा। दांपत्य में टकराव होगा। सेहत बिगड़ेगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन दौड़धूप वाला अवश्य रहेगा किंतु अंत में परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आज जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ मिलेगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। पुराने प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा किंतु पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन का आगमन अच्छा होगा और नए कार्यों में हाथ आजमाएंगे। नौकरीपेशा को नए जॉब ऑफर आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन की शुरुआत गड़बड़ हो सकती है। संयम और धैर्य का परिचय दें। व्यर्थ की उलझनों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। धन की तंगी महसूस होगी। इस कारण कुछ काम अटक सकते हैं। आजीविका के साधनों में बदलाव होने की संभावना है।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन सामान्य है किंतु अपने कार्य स्वयं करने का प्रयास करें। दूसरों के भरोसे रहेंगे तो काम अटक सकते हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा किंतु बाहरी स्थितियों में विवादित स्थिति बन सकती है। आर्थिक संकट कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य है। कुछ बातों को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक अशांति महसूस होगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा को उच्चाधिकारियों से मतभेद होगा। व्यापारी वर्ग परेशान रहेंगे। कार्य शिथिल होंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक अवश्य लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

अपने कार्य आज दूसरों पर न टालें। आलस्य का त्याग करेंगे तो कुछ प्राप्त कर पाएंगे। धन का आगमन अच्छा होगा। शारीरिक-मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। सिरदर्द हो सकता है। संपत्ति के कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है। कुछ काम बनेंगे कुछ बिगड़ेंगे। दांपत्य के लिए दिन अच्छा नहीं है किंतु प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कोई है जो आपको समझेगा। धन का आगमन अच्छा होगा। इससे अटके हुए काम चल पड़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम होगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ बदलाव होने की भी संभावना है। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+