Ank Jyotish Rashifal 7th July: मूलांक 8 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 7 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए थोड़ा अस्थिर रहेगा। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज ध्यान रखें कि जो भी काम करें उसे सोच समझकर ही करें, आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक जीवन के कामों में सतर्कता रखें। नया काम आज प्रारंभ न करें तो ही ठीक रहेगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नौकरी में स्थितियां विपरीत बनती दिख रही हैं।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपके कुछ काम अटक सकते हैं। आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। आने वाला धन अटक सकता है इसलिए बड़े काम आज न निकालें। परिवार और मित्रों के साथ संबंध सुधरेंगे किंतु कार्य स्थल पर विपरीत स्थितियां बन सकती है। जिससे मन विचलित रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सामान्य है किंतु ध्यान रखें बड़ी धनराशि निवेश करने से बचें। किसी परिचित की अचानक मदद करनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थितियां सुधरेंगी। व्यापार में नए कार्य साथ में जोड़ सकते हैं। भूमि, भवन के कार्यों का निराकरण होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।

  • रेमेडी : आज पीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज थोड़ी उठापटक वाला दिन रहेगा। कार्य धीमी गति से होंगे और उनमें मनमुताबिक सफलता मिलने में भी संदेह रहेगा। अचानक पैसों की आवश्यकता हो सकती है। नौकरी में जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

  • रेमेडी : आज हल्के हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन सामान्य है। कुछ काम आपके मनमुताबिक हो सकते हैं। मानसिक रूप से आज थोड़ी शांति रहेगी। धन लाभ के योग हैं। भूमि भवन के कार्य संपन्न होंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज जो भी काम करेंगे उसमें परिवार के वरिष्ठों का सहयोग लेना होगा। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। नौकरी में नए अवसर आएंगे। साझेदारी में व्यापार प्रारंभ कर पाएंगे। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार और दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीला रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन शांति से व्यतीत करने का है। जो जैसा चल रहा है उसे चलने दें। नए कार्य प्रारंभ करने के झंझट में आज न पड़ें। नौकरी में उन्नति मिलेगी। व्यापार में लाभदायक समय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं को नए अवसर मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज भूरे रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

समय और दिन शुभ है। सोचे सभी कार्य तेज गति से होंगे। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। दांपत्य और प्रेम संबंध मजबूत बनेगा।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज चाहे कैसी भी परिस्थिति आए क्रोध नहीं करना है। वाणी खराब न होने दें वरना स्वयं की मुसीबत बढ़ सकती है। आर्थिक मुद्दों को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+