Ank Jyotish Rashifal 6th July: मूलांक 6 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal: आज 6 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए श्रेष्ठ और उन्नतिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक है। कार्य तेज गति से होंगे और सफलता भी मिलेगी। कार्य में बदलाव होने की संभावना है और यह आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज कत्थई रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन श्रेष्ठ है। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धन लाभ होगा। संपत्ति के निर्णय आपके पक्ष में आएंगे। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मन मुताबिक काम करने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर रहेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। थोड़ी मेहनत लगेगी लेकिन सारे काम और निर्णय आपके पक्ष में रहने वाले हैं। अपने जीवन के बारे में आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन उन्नतिदायक है। लंबे समय से अटके हुए काम आज बन सकते हैं। दौड़भाग कम होगी। मानसिक चिंताएं भी कम होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। पुराना निवेश लाभ देगा। संकट कम होगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। यात्राओं के योग हैं।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग के कप
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन शुभ है। समय पर सारे काम होने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। धन का आगमन होगा। संपत्ति के काम होंगे। पारिवारिक जीवन में मांगलिक प्रसंग आएंगे। सामाजिक जीवन में सम्मान मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज हरे रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन शुभ है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। लंबे समय से अटके काम भी आज बन सकते हैं। धन लाभ होगा। लेकिन किसी को उधार देने से बचें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खानपान में सावधानी बरतें। दांपत्य का टकराव दूर होगा।
- रेमेडी : आज सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
थोड़ी सी दौड़भाग रहेगी किंतु स्थितियां अपने पक्ष में करने में सफल हो पाएंगे। आर्थिक संपन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में बदलाव की स्थिति दिख रही है। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे।
- रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन शुभ है किंतु कुछ बातों को लेकर मन उदास रह सकता है। परिवार में किसी का व्यवहार मन को दुखी करेगा। प्रेम संबंधों में भी टकराव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारियों से मतभेद रहेगा। व्यापार में नए आयाम स्थापित करने के लिए धन चाहिए।
- रेमेडी : आज काले रंग के कपड़े पहनें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। थोड़ी दौड़भाग रहेगी किंतु काम आसानी से हो जाएंगे। परिवार के साथ धार्मिक मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। बाहरी जीवन में किसी से विवाद हो तो आपसी सूझबूझ से सुलझा लें। धन के प्रति सतर्क रहना होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें।
- रेमेडी : आज लाल रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications