Ank Jyotish Rashifal 6th February 2024 : मूलांक 8 वाले रहेंगे खुश , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 6th February 2024 : आज 6 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है।आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए पारिवारिक जीवन में परेशानी वाला रहेगा।

Ank Jyotish

आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज पारिवारिक जीवन में विवादित स्थितियां बन सकती हैं। आपको महत्व नहीं मिलेगा और आपके निर्णय को भी सराहना नहीं मिलेगी। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मित्रों से टकराव हो सकता है। पैसों की जरूरत लग सकती है। प्रेम पर संकट है।

  • रेमेडी : आज लाल कपड़े पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखना होगा। परिवार में विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन कष्टमय होगा। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। नौकरी में मन नहीं लगेगा। व्यापारिक स्थितियां शिथिल रहेंगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सामान्य है किंतु अपने अहंकार को दूर करना होगा। पारिवारिक सामंजस्य बनाने का प्रयास करना होगा। आर्थिक मसलों पर किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। नौकरी में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से बड़ी योजना साकार होगी। काम में सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। पैसों का निवेश करेंगे। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। व्यापार में स्थितियां गड़बड़ा सकती हैं। सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आप थोड़ा तनाव में रहेंगे। किसी बात की चिंता परेशान करेगी। अवसरों के साथ चुनौतियां भी मिलने वाली हैं। पारिवारिक कार्यों पर खर्च की अधिकता रहेगी। मित्रों से विवाद हो सकता है। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलने वाले हैं। व्यापार ठीकठाक चलेगा।

  • रेमेडी : आज लाल स्याही का पेन अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज के दिन अपने काम स्वयं करें। अपने परिवार के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें। शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए खानपान का ध्यान रखें। मन की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करें। नौकरी और व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में विवाद उठेगा। धन हानि की आशंका है इसलिए सतर्क रहना होगा। कहीं निवेश करने से पहले जांच पड़ताल कर लें। स्वास्थ्यगत संकट आ सकता है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है।

  • रेमेडी : आज तांबे का कड़ा पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको सतर्कता से रहना होगा। कोई व्यक्ति आपको आर्थिक चोट पहुंचा सकता है। निवेश करने में भी सावधानी रखनी होगी। आजीविका के साधनों में बदलाव होने की संभावना बन रही है। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होगा।

  • रेमेडी : आज मंगल यंत्र स्थापित करें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अपने काम स्वयं करें, दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो हानि होने की आशंका है। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। पैसा आएगा और उसे अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे।

  • रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+