Ank Jyotish Rashifal 5th January 2024 : मूलांक 3 वाले रखें संयम , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 5th January 2024 : आज 5 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 5 है जिसका स्वामी बुध है और भाग्यांक भी 5 है जिसका स्वामी बुध है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कई मामलों में निर्णायक रहने वाला है। आज के मूलांक 5 के मित्र अंक हैं 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 2 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वयं का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय हैं इसलिए सतर्कतापूर्वक काम करना होगा। आर्थिक संकट बना हुआ है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपको आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। फंसा हुआ पैसा नहीं मिलने के कारण जरूरत के काम भी नहीं कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से टकराव संभव है। नए काम प्रारंभ करने का निर्णय ले सकते हैं।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज के दिन आपको अपने क्रोध और वाणी को संयत रखना होगा वरना बने हुए काम भी बिगड़ जाएंगे। पारिवारिक समस्याएं बनी हुई हैं उनका हल आपसी बातचीत से निकालना होगा। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आर्थिक संकट आज भी हल नहीं हो पाएगा।
- रेमेडी : आज चंदन में हल्दी मिलाकर तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपको कुछ मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। पूर्व में आपके द्वारा लिए हुए निर्णय आप पर ही भारी पड़ सकते हैं। इससे मन विचलित रहेगा। परिवार से सहयोग कम ही मिलेगा। धन संबंधी टकराव हो सकता है। नए काम आज प्रारंभ न करें।
- रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आपकी जरूरत के काम पूरे हो जाएंगे। पैसा आएगा और खर्च होने का मार्ग भी बनेगा। अपने काम स्वयं ही करें तो लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा किंतु दांपत्य में कष्ट आ सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। नौकरी में बड़े बदलावों वाला दिन रहेगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर सफल होंगे। संपत्ति का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी बात का अत्यधिक तनाव न लें। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम में वृद्धि होगी।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपका दिन उठापटक में ही बीत जाएगा किंतु अच्छी बात यह है कि अंत में अच्छे अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रहना होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ होगा। धन-संपत्ति से जुड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज पारिवारिक विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में कोई कष्ट आ सकता है। नौकरीपेशा लोग धैर्यपूर्वक काम करें। व्यापारी वर्ग के लिए स्थितियां कुछ सुधार की ओर अग्रसर होती दिख रही हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सतर्कता बरतें।
- रेमेडी : आज सरसों के तेल का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। व्यापारी वर्ग का काम शिथिल रहेगा किंतु हानि नहीं होगी। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैसा आएगा और उसका उपयोग भौतिक सुख सुविधाओं में करेंगे।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications