Ank Jyotish Rashifal 4rth May:- मूलांक 4 वाले रखें धैर्य, पढ़ें अंक राशिफल
Numerology : आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 4, 8 हैं।

Ank Jyotish 2023: आज 4 मई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। राहु मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा करता है। ठोस निर्णय लेने से परहेज करता है, हालांकि यह स्ट्रेंथ और कड़ी मेहनत करने का प्रतीक भी है, जबकि केतु आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है तो कहीं न कहीं राहु-केतु के प्रभाव के कारण आज का दिन मिलाजुला रहेगा। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
अंकों का इशारा है कि आज आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं इसलिए सोच-समझकर ही कोई काम करें। यदि संभव हो तो बड़े निर्णय कल पर टाल दें। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। धन का अभाव अनुभव होगा। सिर दर्द की समस्या आ सकती है।
- रेमेडी : आज पूरे दिन लाल रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज मतिभ्रम की स्थिति रहेगी। बाहरी क्षेत्र में किसी से विवाद मन को परेशान करेगा। जलीय रोगों से सतर्क रहें। बाहरी खानपान न करें। जॉब में उन्नति मिलेगी किंतु विरोधी अड़ंगा डालेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन की आवक बराबर होती रहेगी।
- रेमेडी : सफेद रंग का रूमाल जेब में रखकर बाहर निकलें।
- लकी नंबर : 2, 1
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज अंक आपके पक्ष में दिखाई नहीं दे रहे हैं। संभलकर रहें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। धन का आगमन होगा। जॉब और बिजनेस में सामान्य स्थितियां रहेंगी। जीवनसाथी से टकराव कम होगा। संपत्ति खरीदी-बिक्री के योग बनेंगे।
- रेमेडी : जेब में नीला पेन रखें।
- लकी नंबर : 3, 2
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
धैर्य और संयम रखकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज दिन आपका ही है। राहु आपके पक्ष में निर्णय करवाएगा। नए जॉब ऑफर मिलेंगे। बिजनेस में नया काम जोड़ेंगे। धन की आवक भरपूर होगी। दिन समाप्त होते-होते कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
- रेमेडी : ग्रे रंग का रूमाल जेब में रखकर बाहर निकलें।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी प्रियजन या प्रिय मित्र से भेंट हो सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। समझदारी और सूझबूझ से संकट दूर होंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे। वर्किंग प्लेस पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में बदलाव का प्रयास करेंगे लाभ होगा।
- रेमेडी : हरा रंग का रूमाल जेब में रखकर निकलें।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
राहु के प्रभाव में पूरा दिन रहेगा। भौतिक सुखों में कमी हो सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक भ्रम पैदा होगा। बड़ा निर्णरूलेते समय परिवार के अनुभवी लोगों की मदद लें। धन का आगमन अच्छा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो सकते हैं।
- रेमेडी : सफेद रूमाल जेब में रखें पूरे दिन।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन आपका है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। पुराने काम भी आज हो सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन का आगमन उचित तरीके से होगा। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बनेगा।
- रेमेडी : ग्रे रंग का पेन या रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आप आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। किसी से व्यर्थ विवाद न करें। तनावमुक्त रहने के लिए योग और मेडिटेशन करें। धन का आगमन होगा किंतु खर्च भी उसी अनुपात में हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जॉब में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं।
- रेमेडी : नीला रंग का पेन या रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन कह रहा है आप विवाद में पड़ सकते हैं इसलिए कूल रहने का प्रयास करें। धन का आगमन होगा और उसे आप भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। जॉब में उन्नति के योग हैं। बिजनेस में लाभ की संभावना है। आज शेयर मार्केट से दूर ही रहें तो बेहतर होगा।
- रेमेडी : लाल रंग का रूमाल जेब में रखें।
- लकी नंबर : 9, 5
-
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप












Click it and Unblock the Notifications