Ank Jyotish Rashifal 4rth June: मूलांक 8 वालों के लिए दिन लकी ,जानिए बाकियों का हाल

Numerology :आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 4rth June

Ank Jyotish Rashifal: आज 4 जून 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन है तो सामान्य किंतु शिथिलता और थकान हावी रहेगी। इस कारण काम बनते-बनते रह जाएंगे। मन और शरीर में तालमेल नहीं रहेगा। नौकरीपेशा को मुश्किलें आ सकती हैं। व्यापारी वर्ग का काम सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

  • रेमेडी : आज सूर्य को लाल पुष्प डालकर जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन संतुलित रहेगा। सारे काम समय पर हो जाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। धन की तंगी दूर होगी। संपत्ति संबंधी कामों से पैसा अर्जित करेंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी।
रेमेडी : आज सफेद पुष्प डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
लकी नंबर : 2, 1

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके लिए शुभ है। जो काम शुरू करेंगे वह पूरा होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। नौकरीपेशा की जिम्मेदारियों में बदलाव आ सकता है। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध डालकर सूर्य को जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है। सोचे कार्य समय पर हो जाएंगे। नौकरीपेशा को यात्राएं करनी पड़ सकती है, पद और जिम्मेदारी भी बदल सकती है। व्यापारी नए कार्य प्रारंभ करेंगे। परिवार के साथ कहीं पर्यटन का अवसर आएगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद पुष्प डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज अनेक नए अवसर सामने आएंगे साथ ही चुनौतियां भी आएंगी किंतु आप प्रत्येक कार्य में विजेता बनकर उभरेंगे। जो काम हाथ में लेंगे उसे अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे। धन-संपत्ति सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज केसर डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन उत्तम है। पिछले दिनों से चली आ रही दौड़भाग थमेगी। कुछ वक्त अपने लिए निकालेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आर्थिक सुख प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। नए कारोबार प्रारंभ करेंगे। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन पाउडर डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन दौड़भाग वाला रहेगा। चाहे पारिवारिक हो या बाहरी दोनों अवस्थाओं में आज चैन नहीं मिलेगा। नौकरी में विपरीत स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दांपत्य और प्रेम संबंधों में लाभ होगा। नए कार्य प्रारंभ आज न करें तो बेहतर रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीला पुष्प डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन कार्यों की पूर्णता के लिहाज से बेहतर है। समय का सदुपयोग करेंगे। धन लाभ होगा। कर्ज मुक्ति होगी। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। नौकरी में उन्नति के अवसर आएंगे। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार के साथ यात्राओं के योग हैं।

  • रेमेडी : आज चंदन डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ होगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे, व्यापार में उन्नति के अवसर आएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति के अटके काम आज पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+