Ank Jyotish Rashifal 4rth January 2024 : मूलांक 5 वाले रखें संयम , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 4rth January 2024 : आज 4 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक भी 4 है जिसका स्वामी राहु है।

Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग और परेशानियों भर रह सकता है। आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज पारिवारिक जीवन में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विवाद हो सकते हैं। नौकरी पर कोई संकट आ सकता है। बिजनेस में भी ठहराव रहेगा। किंतु दिन समाप्त होते-होते अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

  • रेमेडी : आज पीले पुष्पों के पौधे घर में लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज के दिन आपको परिवार और बाहरी स्थितियों में महत्व नहीं मिलेगा, जिससे तनाव महसूस करेंगे। शारीरिक गतिविधियां कमजोर होंगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी और बिजनेस में स्थितियां सामान्य रहेंगी। पैसा आएगा।

  • रेमेडी : आज घर की उत्तरी दीवार पर मोरपंख लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन आपके काम सामान्य गति से होंगे। कोई बड़ा काम जो अटका हुआ है आज भी नहीं हो पाएगा। पारिवारिक स्थिति उत्तम रहेगी। करियर के लिए दिन सामान्य है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

  • रेमेडी : आज क्रिस्टल बाल घर के पूर्वी दिशा में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन थोड़ा भागदौड़ में बीतेगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने में परेशानी आएगी। आर्थिक संकट बना हुआ है कर्ज मुक्ति के आसार आज भी नहीं रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों का स्थानांतरण हो सकता है। नए बिजनेस में हाथ आजमाएं लाभ हो सकता है।

  • रेमेडी : आज पीले रंग के वस्त्र पहनें, लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज के दिन पारिवारिक विवादों से सामना हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य के सिलसिले में दौड़भाग करनी पड़ सकती है। कुछ दिन पहले जो नए काम प्रारंभ किए हैं उनमें ठहराव महसूस होगा। मान-सम्मान में कमी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

  • रेमेडी : आज पीला धागा अपनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने व्यवहार को संतुलित रखें। परिवार के साथ सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। शांतिपूर्ण तरीके से दिन को व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। युवाओं को करियर बनाने के नए माध्यम मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन दौड़भाग में बीतेगा। परिवार के किसी काम से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके मान-सम्मान में कमी आएगी। किसी स्त्री पक्ष के कारण आपके अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संकट कम होगा किंतु दूर नहीं होगा।

  • रेमेडी : आज पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन संतुलित तरीके से बिताना होगा। अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। परिवार के साथ तालमेल बनाने में परेशानी आ सकती है। धन आएगा। पैसों का निवेश करेंगे।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन पारिवारिक समागम वाला रहेगा। शारीरिक-मानसिक रूप से कमजोर रहेंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग कम ही मिलेगा। व्यर्थ के कार्यों में समय और धन नष्ट होगा। बीमारियां कम होंगी। पैसा आएगा। भूमि-संपत्ति के कामों से आय अर्जित होगी।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+