Ank Jyotish Rashifal 3rd June: मूलांक 3 वालों के लिए दिन शुभ ,जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 3 जून 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन थोड़ा भागदौड़ वाला रहेगा। करियर को लेकर बड़ा निर्णय लेंगे। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। युवाओं को विदेश में जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग का काम ठीक चलेगा। धन लाभ होगा। परिवार से तालमेल अच्छा बना रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन सामान्य है। थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। व्यापारी वर्ग नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक मस्तक पर करें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन शुभ है। सोचे सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे किंतु आलस्य और थकान का अनुभव करेंगे। निवेश की योजना बनेगी, पुराने निवेश से धन लाभ भी होगा। पारिवारिक मेलजोल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 1
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य रहेगा। जो काम करेंगे वह पूरा अवश्य होगा किंतु दौड़भाग करनी होगी। मित्रों के साथ विवाद हो सकता है। आज साझेदारी में कोई काम न करें, यदि पहले से कर रहे हैं तो विवाद हो सकता है। धन लाभ होगा किंतु खर्च की अधिकता भी रहेगी।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 4, 3
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन सफलतादायक रहेगा। कार्य सिद्ध होंगे। मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। भूमि, संपत्ति के अटके काम गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन खर्चीला है। हालांकि ज्यादातर खर्च स्वयं और परिवार की सुविधाओं पर ही होगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। स्थानांतरण भी हो सकता है। व्यापारी कार्य विस्तार करेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। साझेदारी के कार्यों में विवाद हो सकता है।
- रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज दूसरों से अपने कार्य करवाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुछ काम अटकने से मन विचलित रहेगा। आर्थिक संकट कम होगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। दांपत्य का मनमुटाव दूर होगा।
- रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक करें।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
समय शुभ है। आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलना निश्चित है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और उनके साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। घर में आनंदोत्सव होगा। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। आज कोई काम अटकेगा नहीं। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद आज निपट सकता है। विद्यार्थी वर्ग प्रसन्न रहेगा। युवाओं को जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। धन लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक करें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications