Ank Jyotish Rashifal 3rd January 2024 : मूलांक 3 को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 3rd January 2024 : आज 3 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक भी 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है।

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपकी किसी पुरानी उपलब्धि पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। परिवार में आपके निर्णय को सराहना मिलेगी। अपने अनुसार अपने आजीविका के साधनों में बदलाव करने में आज सफल हो जाएंगे।
- रेमेडी : आज हरे रंग का कोई भी वस्त्र अवश्य पहनें।
- लकी नंबर : 1, 6
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। अवसरों का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध सुधारने के प्रयास करें। नए व्यापारिक काम साझेदारों के सहयोग से पूरे होंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन के टकराव दूर हो जाएंगे।
- रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में पानी डालें, बुध मजबूत होगा।
- लकी नंबर : 2, 7
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज क दिन उन्नतिदायक और सम्मान प्रदायक रहेगा। जो लोग आपके प्रति द्वेष रखते हैं वे आज आकर आपसे बात करेंगे समझौता प्रस्ताव देंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। आर्थिक संकट कुछ कम होगा किंतु कर्ज मुक्ति नहीं हो पाएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- रेमेडी : आज बरगद की जड़ों को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 3, 8
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपका कोई बड़ा काम पूरा होने का योग है। किसी पारिवारिक व्यक्ति के सहयोग से नए काम प्रारंभ करेंगे। रोग दूर होंगे। पैसों की तंगी रहेगी किंतु कोई काम अटकेगा नहीं। शारीरिक शिथिलता दूर होने से ऊर्जावान महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन का संकट दूर होगा।
- रेमेडी : आज सोने का कोई भी आभूषण पहनकर रखें।
- लकी नंबर : 4, 9
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन प्रगतिदायक है। जो काम लंबे समय से नहीं हो पा रहे थे उनके पूरे होने का योग बनेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहा मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें। धन संबंधी कोई निर्णय लेते समय परिवार के वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। सेहत का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज मनी प्लांट का पौधा लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 1
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन कुछ शुभ सूचनाएं लेकर आएगा। किसी बड़े काम के हो जाने का समाचार मिलेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। नए स्टार्टअप में निवेश करें लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग हैं।
- रेमेडी : आज हरे कांच की बोतल में पानी भरकर पश्चिम-उत्तर दिशा में रखें।
- लकी नंबर : 6, 2
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न बरतें। परिवार का सहयोग लें। भाई-बहनों से गतिरोध दूर करने का प्रयास करें। पैसों की बचत करने की आदत डालें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 3
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन मांगलिक प्रसंगों में व्यतीत होगा। परिवार के साथ समन्वय बना रहेगा। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। नौकरीपेशा युवाओं को कुछ अच्छे ऑफर आ सकते हैं। व्यापारी यदि अपने काम को विस्तार देना चाहते हैं तो आज प्रयास करें। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।
- रेमेडी : आज तुलसी के पौधे को जल से सींचें।
- लकी नंबर : 8, 4
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन संतुलित रहेगा। आपके काम सुगमतापूर्वक होंगे। कार्यों को पूरा करने के लिए किसी का सहयोग लेने में संकोच न करें। धन की कमी दूर होगी और अपनी भौतिक सुविधाएं बढ़ाने में सफल होंगे। प्रेम मजबूत होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।
- रेमेडी : आज हरे मूंग किसी गरीब को दान करें।
- लकी नंबर : 9, 5
यह पढ़ें:वार्षिक राशिफल 2023 : जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल












Click it and Unblock the Notifications