Ank Jyotish Rashifal 3rd February 2024: मूलांक 8 वाले रहें सतर्क, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 3rd February 2024 : आज 3 फरवरी 2024 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए परेशानीभरा रह सकता है।

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 3rd February 2024 Numerology Prediction Horoscope Today in Hindi

आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपको पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके काम को महत्व नहीं मिलने के कारण विवाद होंगे। दिन भटकाव वाला रहेगा। आपके सारे काम अटके रहेंगे। रोग परेशान करेंगे। नौकरी में किसी से मतभेद हो सकता है।

  • रेमेडी : आज कौवों के लिए जल का प्रबंध करें।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको किसी काम के अटक जाने की चिंता रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार का सहयोग रहेगा किंतु जीवनसाथी से टकराव जारी रहेगा। नौकरी में काम की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्यापार सुगम तरीके से चलता रहेगा। प्रेम मिलेगा।

  • रेमेडी : आज काले घोड़े को चने खिलाएं।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार से चल रहा टकराव बातचीत से दूर करने का प्रयास करें। शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। आर्थिक संकट बना हुआ है। मन में किसी बात की चिंता रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगा। नौकरी और बिजनेस सामान्य चलेंगे।

  • रेमेडी : आज नीले रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपका विवादों से सामना हो सकता है। साझेदारी में कोई काम कर रहे हैं तो उसमें मनमुटाव रहेग। अपने काम में पारदर्शिता रखना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर काम को आगे बढ़ाएं। आजीविका के नए साधनों में निवेश की योजना बनेगी।

  • रेमेडी : आज काले रंग का रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन शांतिपूर्वक बिताना होगा। अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें, अन्यथा आपके समय और धन का व्यय होगा। मानसिक शिथिलता रहेगी। किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएं मन शांत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज किसी गरीब को काले तिल का दान दें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज के दिन आपको परिवार को समय देना होगा। अपने काम की व्यस्तता से कुछ समय संतानों के लिए निकालें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। किसी बड़े काम के हो जाने से चिंता समाप्त होगी। नौकरी-व्यापार ठीक चलता रहेगा।

  • रेमेडी : आज काले कपड़े पहनें लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपको दूसरों से संतुलित व्यवहार करना होगा। अपने क्रोध और अहंकार को परे रखकर काम करें। मन में किसी बात का संशय हो तो परिवार के वरिष्ठों से बात करें। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। प्रोफेशनल और निजी जीवन में तालमेल बनाने का प्रयास करें।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको आर्थिक मामलों में अत्यंत सतर्क रहना होगा। बिना सोचे समझे निवेश करना हानिकारक रह सकता है। किसी को पैसा उधार आज न दें, वरना लौटेगा नहीं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी राहत रहेगी। दांपत्य जीवन ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज सरसों का तेल दान करें।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज कोई भी नया काम प्रारंभ करने का दिन नहीं है। किसी उलझन में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा।

  • रेमेडी : आज गरीबों को नमकीन चावल खिलाएं।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+