Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ank Jyotish Rashifal 31st May: मूलांक 4 वालों को होगा धनलाभ, जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 4 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9 और शत्रु अंक 3, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 31st May

Ank Jyotish Rashifal: आज 31 मई 2023 है। आज का मूलांक 4 है जिसका स्वामी राहु है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जॉब में बदलाव के संकेत हैं। हालांकि युवाओं को नए जॉब ऑफर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग का काम शिथिल रहेगा। धन लाभ सामान्य रहेगा। परिवार से तालमेल बनाने के प्रयास करें।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक कंठ पर करें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन मौज-मस्ती और पर्यटन में बीतेगा। कार्यस्थल पर विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। कारोबार के लिए भी दिन ठीक नहीं कहा जा सकता। परिवार में माहौल सकारात्मक रहेगा। आपके निर्णय को सर्वत्र सराहा जाएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। यात्राएं हो सकती हैं। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोगों को विरोधी परेशान करेंगे। व्यापार में विपरीत स्थितियां समाप्त होंगी। धन लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपका है। जो करेंगे वह फल देगा। अटके कार्य पूरे हो जाएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ यात्राएं कर सकते हैं। नौकरी में लाभ, बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक अवश्य करें।
  • लकी नंबर : 4, 3

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आज किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है लेकिन अंतिम निर्णय आपका ही होगा। आत्मविश्वास के कारण कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लेंगे। आर्थिक निर्णय भी लेंगे। संपत्ति खरीदने या नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ रहेगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च अधिक होगा। मित्रों के साथ पार्टी करेंगे। परिवार के साथ पर्यटन पर जाएंगे। जॉब में अनुकूल माहौल रहेगा। उच्चाधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। शिथिलता हावी रहेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भागदौड़ रहेगी। व्यापारी वर्ग का काम ठीक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ सामान्य होगा।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज मिले अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। नौकरी में उन्नति का ऑफर आएगा, व्यापार में नए कार्य जोड़ सकते हैं। ऊर्जा से भरे रहेंगे इसलिए कोई भी कार्य करने में परेशानी नहीं आएगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। सोचे और शुरू किए गए सारे कार्य पूर्णता को प्राप्त होंगे। हालांकि कार्यों को पूरा करने के लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। धन लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक करें।
  • लकी नंबर : 9, 5

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+