Ank Jyotish Rashifal 30 OCTOBER : मूलांक 8 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 30 OCTOBER: आज 30 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए थोड़ा भारी बीत सकता है। आपके काम आसानी से नहीं होंगे और वाद-विवादों में अलग फंसेंगे। पारिवारिक जीवन संकटपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को तनाव महसूस होगा। व्यापार में संतुलित रहना होगा। सेहत बिगड़ेगी।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। पारिवारिक कार्यों से भागदौड़ करनी पड़ेगी। आजीविका के साधनों में परेशानी आ सकती है। आज किसी से विवाद न करें। संभलकर रहें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें।
- रेमेडी : आज केवड़ा का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज के दिन आपको परिवार पर ध्यान देना होगा। परिवार की जरूरतों को पूरा करना होगा। मन में सकारात्मक भाव रखते हुए काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। मानसिक चिंताएं कम होंगी। नौकरी में बदलाव की संभावनाएं हैं। व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
- रेमेडी : आज मोगरा का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज आपके काम अटके रहेंगे। काम पूरे होने में संदेह रहेगा। परिवार के कार्यों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ पटरी नहीं बैठेगी। धन की तंगी महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज जास्मीन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन आपको कोई भी निर्णय लेने में सतर्कता रखनी होगी। परिवार के वरिष्ठों का सहयोग अवश्य लें। किसी भी बात का अधिक तनाव लेना परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। ह्दय संबंधी परेशानी आ सकती है। धन की जरूरत पड़ेगी।
- रेमेडी : आज अंबर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज आपको अपने आजीविका के साधनों को लेकर बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में विवादित स्थिति बन सकती है। नए बिजनेस प्रारंभ करें लाभ होगा। परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलना होगा। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय और काम परिवार के सहयोग के बिना नहीं हो पाएगा। आर्थिक संकट दूर होगा। मित्रों के साथ टकराव हो सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज मस्क का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज अपने काम दूसरों से करवाने पड़ेंगे। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर आएंगे किंतु उनमें से अपने लिए उचित का चुनाव करना होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। व्यापार में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।
- रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सहयोग से बड़ी समस्याओं का हल निकलेगा। आर्थिक मोर्चे पर सतर्क रहना होगा। आज अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। सेहत का ध्यान रखें। भाई-बहनों के साथ संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद दूर होगा।
- रेमेडी : आज केवड़ा का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications