Ank Jyotish Rashifal 30 November: मूलांक 4 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 30 November : आज 30 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक भी 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मान-सम्मान और धन प्रदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपका अटका हुआ पैसा मिलने का दिन है। जिस पैसे को पाने के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, वह मिलने वाला है। आपके मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलने वाले हैं।
- रेमेडी : आज बंदरों को गुड़-चने खिलाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने का दिन है। आपके अच्छे कर्मों का शुभ परिणाम मिलने वाला है। पारिवारिक-सामाजिक जीवन में प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में स्थितियां अनुकूल बनेंगी। नए काम प्रारंभ करेंगे। आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नए प्रस्ताव भी मिलेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद कबूतरों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपका सारा आर्थिक संकट दूर हो जाएगा। फंसा धन मिलेगा और शेयर आदि से अच्छा रिटर्न हासिल करेंगे। नौकरी में पद और कद बढ़ेगा। नए कारोबार में हाथ आजमाना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।
- रेमेडी : आज गाय को पके केले खिलाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन शुभ है। आपके बिगड़े काम पटरी पर आ जाएंगे। किसी मित्र के सहयोग से नया काम प्रारंभ करेंगे। कारोबार चल पड़ेगा। संपत्ति का विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। परिवार में महत्व बढ़ेगा। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी।
- रेमेडी : आज काले कुत्तों को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज आप जो भी निर्णय लें उसमें परिवार के वरिष्ठों की सलाह लें, लाभ होगा। आर्थिक मसले हल होंगे। परिवार से विवाद सुलझेंगे। अटके काम चल पड़ेंगे। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलेगा। प्रेम में वृद्धि होगी। दांपत्य में मधुरता आने वाली है।
- रेमेडी : आज तोतों के लिए हरी मिर्च का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। इस मूलांक के युवाओं को बड़े ऑफर मिलने वाले हैं। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज गाय को हरा चारा खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज के दिन आपको संयम और धैर्य से रहना होगा। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना होगा। हालांकि आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में प्रभाव और पद बढ़ेगा। शारीरिक रोग दूर होंगे। कर्ज मुक्ति की योजना बनेगी। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज का दिन उत्तम सफलतादायक रहेगा। अटके काम बन जाएंगे। दौड़भाग से राहत मिलेगी और परिवार के वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य की परेशानी कम होगी। धन तंगी दूर होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- रेमेडी : आज कौवों को रोटी खिलाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज आपकी मेहनत का परिणाम आने वाला है। नए काम प्रारंभ करेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। खानपान में सतर्कता रखें। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज पक्षियों के लिए दाना-पानी का प्रबंध करें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications