Ank Jyotish Rashifal 30 January 2024 : मूलांक 1 वाले रहेंगे बहुत खुश, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 30 January 2024 : आज 30 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है और भाग्यांक भी 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा।

 Ank Jyotish Rashifal

आज के मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आप प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आप अपने प्रिय मित्र, प्रिय स्वजन से मिलने वाले हैं। आपके काम आज तेज रफ्तार से होंगे। किसी जगह धन का निवेश कर रखा है तो आज वहां से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। स्वास्थ्य में कुछ सुधार आएगा। व्यापार आगे बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज लाल धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक पर्यटन पर जाने का मौका आएगा। जीवनसाथी से चल रहा टकराव दूर होगा। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लगातार आगे बढ़ते जाएंगे।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तेल अपने दोनों कानों के पीछे लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार में चल रह मनमुटाव दूर होगा। जीवनसाथी से संबंध सुधारने के प्रयास करें। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। करियर में उन्नति होगी। युवाओं को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। धन की तंगी दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन शुभ है। अटके कामों को किसी के सहयोग से गति देने का प्रयास सफल होगा। पारिवारिक जीवन में मनमुटाव होगा और कुछ सदस्य आपके निर्णय से खुश नहीं रहेंगे। कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। पैसा आएगा। भौतिक सुखों के साधन आज खरीदेंगे।

  • रेमेडी : आज लाल कपड़े पहनें शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाएं आने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में कोई सम्मान मिल सकता है। परिवार और मित्रों के साथ यात्राएं करेंगे। स्वास्थ्य की खराबी दूर होगी। आर्थिक संकटों का हल मिलेगा। आज किसी प्रियजन से भेंट मन को प्रसन्न करेगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मेलजोल में समय बीतेगा। काम सुगमता से होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसा आने से कर्जमुक्ति करने में सफल होंगे। करियर को ग्रोथ मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में युवाओं को सफलता मिलेगी। प्रेम में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज के दिन धैर्य और संयम रखें। अगर कोई काम अटके तो परेशान न हों, जल्द ही वह पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी किंतु कर्ज मुक्ति नहीं हो पाएगी। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : आज लाल फूल का पौधा लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। अपने काम पूरे करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। स्वयं करें तो ही लाभ होगा। धन का निवेश करते समय सतर्कता रखें। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई विशेष उपलब्धि आज नहीं मिलने वाली। आपके कुछ अटके काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थों, कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आर्थिक तंगी रहेगी। परिवार में किसी से निर्णय को लेकर टकराव हो सकता है।

  • रेमेडी : आज तांबे का छल्ला पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+