Ank Jyotish Rashifal 30 August: मूलांक 3 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 30th August: आज 30 अगस्त 2023 है। आज का मूलांक 3 है जिसका स्वामी बृहस्पति और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज का दिन उन्नतिकारक बीतने वाला है। मूलांक 3 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 9 और शत्रु अंक 4, 6, 7, 8 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन आप पर धार्मिकता हावी रहेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। परिवार में भी मांगलिक काम हो सकते हैं। मन में सात्विकता रहेगी। धन आएगा। कर्ज मुक्ति की स्थिति बनेगी। नौकरी में मन लगेगा। व्यापार में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन संबंधों को निभाने वाला रहेगा। परिवार में सभी के साथ मेलजोल होगा। दांपत्य जीवन का टकराव दूर होगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाएंगे। आर्थिक लाभ होगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का अर्द्धचंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा हो जाएगा। परिवार या मित्रों के सहयोग से बड़े काम संपन्न हो जाएंगे। धन लाभ होगा। संपत्ति सुख मिलेगा। प्रेम-प्रेमिका साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम में मन लगेगा। नौकरी में नए अवसर मिलने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज पीले रंग के कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज कोई भी काम करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। आर्थिक काम करने से पहले परिवार के अनुभवी लोगों की मदद लें। दांपत्य में टकराव हो सकता है। नौकरी में तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। व्यापार ठीकठाक रहेगा। विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया जाएगा।

  • रेमेडी : आज भूरे रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज काम ठीक चलेगा। अटका पैसा आने के योग हैं। नौकरी में उन्नति होगी। युवाओं को नए ऑफर आएंगे। व्यापार लाभ देगा। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। सेहत की चिंता दूर होगी। कर्ज मुक्ति होगी। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।

  • रेमेडी : आज हरे रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

धन के मामलों के लिए आज सतर्क रहें। किसी प्रकार का धोखा आपके साथ हो सकता है। बिना पढ़े समझे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मन प्रसन्न रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन ठीक जाएगा। काम ठीक होंगे किंतु कुछ मात्रा में आलस्य हावी रहेगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है। विवाहितों के जीवन में संकट आ सकता है, किंतु अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। नौकरी में अच्छे अवसर आएंगे। व्यापार में लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज कत्थई रंग के कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन उन्नतिकारक है। समय पर सारे काम पूरे हो जाएंगे। नए काम भी आज प्रारंभ कर सकते हैं। धन लाभ होगा। कर्ज मुक्ति की संभावना बनेगी। पारिवारिक जीवन सुखद होगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत आज ठीक रहेगी। रोग मुक्ति होगी।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का कागज पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन आलस्य से भरा रहेगा। किसी काम में मन नहीं लगेगा। काम आज अटके ही रहेंगे। नौकरी और व्यापार में ठहराव अनुभव होगा। पारिवारिक कार्यों पर पैसा खर्च होगा। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का कागज पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+