Ank Jyotish Rashifal 2nd July: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 2 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 2nd July

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन शुभ है, किंतु अपने काम के प्रति गंभीर और सतर्क रहना होगा। कोई व्यक्ति आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक मसलों में सूझबूझ दिखाएं। परिवार और मित्रों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन लाभ हो सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल फूल के किसी भी पौधे में पानी जरूर डालें।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य है। काम समय पर होंगे। परिवार और सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। भूमि, संपत्ति के अटके काम आज हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव की संभावना है किंतु नए उससे उत्तम काम मिलने वाले हैं। मानसिक सुख शांति प्राप्त होगी।

  • रेमेडी : आज सफेद आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपको कुछ नए कार्यों की ओर प्रवृत्त होने का मौका मिलेगा। अटके काम बनेंगे। परिवार के सहयोग से बड़ी योजनाएं साकार होंगी। धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर आएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

  • रेमेडी : आज चंपा के पेड़ में पानी अवश्य डालें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है। कुछ काम परिवार के सहयोग से पूरे हो जाएंगे तो कुछ अटक सकते हैं। शारीरिक-मानसिक रूप से थकाने वाला दिन रहेगा। आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। व्यापार में आपके नए साझेदार जुड़ सकते हैं।

  • रेमेडी : आज पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज जो निर्णय लेंगे वे जीवन में आगे बहुत काम आने वाले हैं। नौकरी में उन्नति के योग हैं। पद और जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। कार्य-व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। नए स्टार्टअप शुरू कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज बिल्वपत्र के पेड़ में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन संयम और धैर्य से बीतेगा। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। पिछले दिनों से अटके हुए काम आज हो सकते हैं। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे। मन में उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज नागचंपा के पौधे में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन शुभ है। सोचे सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। घर-परिवार में मेहमान आएंगे। मांगलिक प्रसंग में शामिल होने का अवसर आएगा। सत्कर्मों की ओर प्रवृत्त होंगे। अचानक कहीं से धन आने की सूचना मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान के कार्य उत्तम होंगे।

  • रेमेडी : आज नीम के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक कार्यों से सुखद यात्राएं हो सकती हैं। कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो ला सकते हैं। पुराना निवेश लाभ देगा। आजीविका के साधनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज शमी के पौधे में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज के दिन अपने काम करन के प्रति गंभीर रहें। कार्य-व्यवसाय में कोई बाधा पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। कर्ज मुक्ति की संभावना है। भूमि, भवन के कामों से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। धन लाभ हो सकता है।

  • रेमेडी : आज बड़ के पेड़ में पानी डालें।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+