Ank Jyotish Rashifal 29th May: मूलांक 9 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 5, 6 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 29th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 29 मई 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज जो काम शुरू करेंगे वो पूर्ण अवश्य होगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। धन की आवक अच्छी होगी। व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा का काम सराहा जाएगा। स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ी आज थमेगी।
रेमेडी : आज आंकड़े के पेड़ में जल अर्पित करें।
लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

दिन सामान्य है किंतु कई ऐसे काम बन जाएंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे। कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। धन के कारण अटके हुए काम भी आज बन जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मनोरंजक यात्राएं होने के योग हैं।

  • रेमेडी : आज तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। सोचे कार्य समय पर पूरे होंगे। आर्थिक अभाव दूर होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पैसों की आवक होगी। भौतिक सुख-साधनों पर खर्च करेंगे। संतान को उपलब्धि मिलेगी।

  • रेमेडी : आज केले के पौधे में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन में कई अवसर मिलने वाले हैं। आकस्मिक रूप से धन लाभ होने के योग हैं। पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। घर में मेहमान आएंगे। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा। संपत्ति संबंधी कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहने वाला है।

  • रेमेडी : आज पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज चुनौतियां दूर होंगी और सर्वत्र आपके कार्य की सराहना होगी। घर-परिवार और बाहरी स्थितियों में मेल-मुलाकात वाला दिन है। नौकरी में कार्य को सराहा जाएगा। व्यापारिक जीवन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। धन का संकट दूर होगा। मौज में दिन बीतेगा।

  • रेमेडी : आज दूर्वा को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 5, 4

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

अपने कार्यों को पूरा करने के लिए आज भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। समय पर काम पूरे हो जाएंगे। अटका हुआ धन आने के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पर्यटन का अवसर आएगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे।

  • रेमेडी : आज फूलदार पेड़-पौधों को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

मन प्रसन्न रहेगा। समय पर काम पूरे हो जाने से मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। परिवार और संतान के साथ पर्यटन पर जाएंगे। धन लाभ होने के योग हैं। संपत्ति खरीदने के काम आगे बढ़ेंगे। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज फलदार पेड़-पौधों को पानी दें।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपके धैर्य और संयम की परीक्षा हो सकती है। किसी से व्यर्थ का विवाद टालने का प्रयास करें। धन लाभ होगा, वाहन खरीदने की योजना बनेगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरी और व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनेंगी।

  • रेमेडी : आज शमी के पौधे को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 8, 7

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

दिन शुभ है। समय पर काम होंगे इससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे। धन की आवक अच्छी रहने वाली है और सुख-सुविधाओं पर खर्च भी करेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। घर में मेहमान आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल फूलों वाले पौधों को जल से सींचें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+