Ank Jyotish Rashifal 29th July : मूलांक 9 वालों का होगा खर्चा, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 29th July: आज 29 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन सामान्य रहेगा। मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 6, 7 और शत्रु अंक 3, 5, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन थोड़ा संभलकर रहना होगा। कोई संकट परिवार में आ सकता है। अचानक बड़ी धनराशि की आवश्यकता पड़ सकती है। नौकरी में विवादित स्थिति बन सकती है। व्यापार में साझेदारी के काम संकट में डाल सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त रहेगा।
- रेमेडी : आज गरीबों को गुड़ से बनी चीजें दान करें।
- लकी नंबर : 1, 9
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आपके कुछ काम अटकेंगे तो कुछ हो सकते हैं। पारिवारिक समागम होगा, मित्रों से भेंट हो सकती है। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। मानसिक रूप से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता परेशान करेगी। संभलकर रहें।
- रेमेडी : आज बालकों को सफेद मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 2, 5
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज दौड़भाग वाला दिन रहेगा। घर-परिवार में मेहमान आएंगे। नौकरी में विपरीत स्थितियां बन सकती हैं। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। व्यापारियों का काम ठंडा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शारीरिक शिथिलता और आलस्य हावी रहेगा।
- रेमेडी : आज पीले अनाज का दान करें।
- लकी नंबर : 3, 6
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
दिन सामान्य है किंतु कुछ पारिवारिक मामलों में दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आर्थिक संकट आ सकता है। मित्रों के साथ अनबन और विवाद हो सकता है। दांपत्य में कष्टप्रद समय रहेगा। वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय आज अत्यंत सावधानी रखनी होगी।
- रेमेडी : आज हनुमानजी के दर्शन अवश्य करें।
- लकी नंबर : 4, 7
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज दिन सामान्य है। परिवार और दांपत्य जीवन के विवाद सुलझेंगे। धन का आगमन होगा किंतु खर्च की स्थिति भी बनेगी। मानसिक-शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार के लिए समय कठिन है। मित्रों से विवाद होगा।
- रेमेडी : आज भगवान गणेशजी के दर्शन करें।
- लकी नंबर : 5, 8
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन उत्तम है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। पुराने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार के कार्यों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को फोकस पढ़ाई पर रखना होगा।
- रेमेडी : आज कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन दौड़भाग वाला रहेगा। मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार में किसी को आपकी जरूरत लग सकती है। मन उदास रहेगा। आजीविका के साधनों में उलझनें होंगी। धन आएगा कम और खर्च अधिक होगा। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज के दिन विवादों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च होगा। वैवाहिक जीवन संकटपूर्ण रह सकता है। व्यापारी वर्ग का खर्च अधिक होगा।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन दौड़भाग अधिक करनी होगी। संतापनक्ष के कार्यों के कारण परेशान होना पड़ेगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। खर्च की अधिकता रहेगी। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। भूमि, संपत्ति के काम अटके रहेंगे।
- रेमेडी : आज गरीबों को लाल फलों का दान दें।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications