Ank Jyotish Rashifal 29 January 2024 : मूलांक 4 वाले रहेंगे बहुत खुश , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 29 January 2024 : आज 29 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है और भाग्यांक भी 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उन्नति दायक रहने वाला है। आज के मूलांक 2 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 7, 8, 9 और शत्रु अंक 3, 5, 6 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आप मानसिक रूप से अत्यंत शांति महसूस करेंगे। लंबे समय से जारी दौड़भाग आज थम जाएगी। काम पूरे हो जाने से राहत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। परिवार में और मित्रों से चल रहा विवाद सुलझ जाएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन आपके जीवन का सबसे खुशनुमा दिन रहेगा। आप पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। मांगलिक आनंदोत्सव होंगे। शारीरिक शिथिलता दूर होगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नतिदायक समय रहेगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन पारिवारिक मेलजोल वाला रहेगा। सुखद कार्यों में शामिल होने का अवसर आएगा। लाभदायक स्थितियां बनेंगी। आपके कार्य को महत्व मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन या भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन आपका है। जिस काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होने वाला है। परिवार में आनंदोत्सव होगा। किसी पुराने और प्रिय मित्र से भेंट हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। रोग दूर होंगे। पैसों की बचत होगी और उससे अपनी भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाने में सफल होंगे।

  • रेमेडी : आज पंचमुखी रुद्राक्ष पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सुखद सूचनाएं लेकर आएगा। लंबे समय से जिस काम के होने की प्रतीक्षा कर रहे थे वह पूरा हो जाएगा। पैसा आएगा। भूमि और वाहन खरीदी के योग बनेंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज किसी गरीब को दूध का दान दें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। नया काम प्रारंभ करेंगे तो उसमें लाभ होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे वह पूरा होगा। धन आएगा और उससे जुड़ी जरूरतें भी पूरी हो जाएंगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में आनंदोत्सव होगा।

  • रेमेडी : आज चांदी का कोई आभूषण पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपका कोई बड़ा प्रोजेक्ट सफल हो जाएगा। नए काम जो कुछ दिन पहले शुरू किए हैं उनमें सफलता मिल जाएगा। व्यापारियों को बड़े अनुबंध होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार से तालमेल अच्छा बना रहेगा। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल-सफेद धागा कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आप उल्लासपूर्ण रहेंगे। बड़ी चिंताएं आज दूर हो जाएंगी। परिवार का साथ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ मिलकर किसी बड़ी परियोजना पर काम प्रारंभ करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा की चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

  • रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आप थोड़ा शिथिल और थकान का अनुभव करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आप स्वयं भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में टकराव मन को दुखी करेगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थितियां अनुकूल बनने जा रही हैं।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 5
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+