Ank Jyotish Rashifal 28th May: मूलांक 1 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल

Numerology : आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal 28th May

Ank Jyotish Rashifal: आज 28 मई 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज सूर्य का ही दिन है इसलिए आपका दिन शुभ रहेगा। बहुत से काम पूरे हो जाएंगे। किसी काम में बाधा नहीं आएगी। जो करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ पर्यटन पर जाने का अवसर आएगा। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 9

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आपके लिए दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। मानसिक रूप से थोड़ी परेशानी अनुभव होगी। कार्य अटक सकते हैं। स्वास्थ्य में कमजोरी रहेगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक कार्यों में आ रही रूकावटें खत्म होंगी।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग का गोल कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आपके कुछ काम अटक सकते हैं लेकिन ज्यादातर पूरे हो जाएंगे। पैसों की तंगी नहीं रहेगी, अटका हुआ पैसा आने के योग बनेंगे। परिवार के साथ पर्यटन का मौका आएगा। कार्यस्थल पर माहौल सकारात्मक रहेगा। व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज पीले रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 5

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य है। कई कार्य बन जाएंगे। आज का दिन आपके मूलांक का ही दिन है इसलिए जिस कार्य में हाथ डालेंगे वह पूरा हो जाएगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। व्यापार में नए अनुबंध कर सकते हैं। परिवार के साथ पर्यटन का मौका आएगा।

  • रेमेडी : आज धूसर रंग का कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। आलस्य हावी रहने से काम आगे नहीं बढ़ेंगे। मन ठीक रहेगा किंतु कहीं जाने का मन नहीं करेगा। व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में माहौल ठीक रहेगा। मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन आएगा।

  • रेमेडी : आज हरे कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज अपने कार्य करवाने के लिए आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में कोई मांगलिक प्रसंग आएगा। धन की आवक बढ़ेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। भूमि, संपत्ति खरीदी-बिक्री के काम से लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन आपके पक्ष में रहेगा। अनेक कार्य पूरे हो जाएंगे। कार्यस्थल पर माहौल सकारात्मक रहेगा। युवाओं को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बीमारियों पर खर्च कम होगा। धन लाभ हेागा।

  • रेमेडी : आज ग्रे रंग का कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। आज के मूलांक से आपका मूलांक बिलकुल विपरीत है इसलिए अनेक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। चलते हुए काम अटक सकते हैं। युवाओं को नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने वाले हैं। नए प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का कागज का अष्टकोणीय कागज पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जो कार्य करेंगे उसमें सफलता निश्चित है। निजी संबंधों का लाभ करियर में तरक्की के रूप में मिलेगा। धन लाभ होगा। फंसा पैसा लौट आएगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोना टुकड़ा जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 7

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+