Ank Jyotish Rashifal 28th July : मूलांक 6 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 28th July: आज 28 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। सभी अंकों वाले जातकों के लिए आज आज का दिन सामान्य रहेगा। मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 5, 6 और शत्रु अंक 4, 7, 8, 9 हैं। इसके अनुसार अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 28th July

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

दिन संभलकर चलने का संकेत दे रहा है। कोई धोखाधड़ी हो सकती है। धन को लेकर सतर्क रहें। धन वसूलने में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। व्यर्थ की दौड़भाग रहेगी। परिवार में विवादित स्थिति बन सकती है। दांपत्य में कष्ट आएगा।

  • रेमेडी : मस्तक पर कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने कार्य स्वयं पूरे करें, किसी के भरोसे न रहें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं होगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

  • रेमेडी : मस्तक पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आलस्य का त्याग करें और काम में जुट जाएं। अधिक तनाव किसी भी बात का न लें। धन के मामले निपटेंगे। अटका पैसा मिल सकता है। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी का साथ रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य मधुर रहेगा।

  • रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन सामान्य है। अपने कार्य ठीक से करें। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। निवेश के लिए समय ठीक है। शेयर कारोबार से धन कमाएंगे। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक यात्राएं करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। नए कार्य शुरू करेंगे।

  • रेमेडी : हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सामान्य है। नौकरी में लाभ होगा, व्यापार में नए कार्य प्रारंभ करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नए प्रेम संबंध मिल सकते हैं। धन की आवक अच्छी होगी। विवाह के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • रेमेडी : अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन शुभ रहेगा। कार्य आसानी से पूरे होंगे और लाभ मिलेगा। नई चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आएंगे। धन आएगा और खर्च भी उसी अनुपात में हो जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन उत्तम है। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन थकान वाला रहेगा। कार्य में शिथिलता का अनुभव करेंगे। काम अटकने से आत्मविश्वास में कमी आएगी। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। धन की कमी अनुभव होगी। पारिवारिक सहयोग से कोई बड़ा निर्णय लेंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन सामान्य है किंतु कुछ ऐसे काम होंगे जिन्हें पूरा करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। नौकरी में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। नए अवसर भी मिलने वाले हैं। बिजनेस में समय अनुकूल रहेगा। धन की आवक अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज थोड़ा संभलकर रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी भी मामले में धैर्य और संयम का परिचय दें। आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। संपत्ति-वाहन खरीदी के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है।

  • रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 6

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+