Ank Jyotish Rashifal 28th June: मूलांक 1 के लिए दिन लकी, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal: आज 28 जून 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए अति उत्तम रहेगा। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal 28th June

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। परिवार में अच्छा तालमेल बना रहेगा। धैर्य और संयम में वृद्धि होगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 3

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन शुभ है। समय प्रबंधन से अनेक कार्य आसानी से होंगे। संपत्ति को लेकर अटके हुए काम आज बन सकते हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आर्थिक संकट दूर होंगे। मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

दिन शुभ है। दौड़भाग थमेगी और थोड़ा वक्त स्वयं के लिए निकाल पाएंगे। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। पैसों से जुड़े संकट दूर होंगे। लाभ की स्थितियां बनेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिजाएंगे। करियर में ग्रोथ मिलेगी। युवाओं को ऑफर मिलेंगे।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है। सोचे कार्य आसानी से हो जाएंगे। आज कुछ ऐसे काम भी होंगे जिन्हें पूरा करने के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे। आर्थिक कष्ट दूर होंगे। कर्ज मुक्ति होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहनों के साथ पर्यटन का अवसर आएगा।

  • रेमेडी : आज धूसर कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज थोड़ी दौड़भाग रहेगी किंतु अच्छी बात यह कि यह दौड़भाग शुभ कार्यों से होगी। बिगड़े संबंध सुधरेंगे। नए व्यापार आरंभ करेंगे। संकट दूर होगा। प्रेम बढ़ेगा। पारिवारिक सामंजस्य अच्छा रहेगा। अपने जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय देने का दिन है आज।

  • रेमेडी : आज केसरिया रंग का कागज का पंचकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 7

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन मंगलदायक है। नौकरी में उन्नति के योग हैं, व्यापार ठीक चलेगा। नए कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा। आज कुछ यात्राएं हो सकती हैं। मानसिक शांति रहेगी। कार्य सुगमता से पूरे होंगे। सही निर्णय ले पाएंगे। निवेश से लाभ आएगा। नया निवेश करेंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

समय शुभ है इसलिए भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। आज आलस्य का त्याग करें। साझेदारी में शुरू किए गए काम आज लाभ देंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार ठीक चलेगा। नए काम भी प्रारंभ कर पाएंगे। धन का आगमन होगा। निवेश की योजना बनेगी।

  • रेमेडी : आज काले रंग का कागज का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

अपने कार्य आज स्वयं करें। दूसरों के भरोसे छोड़ेंगे तो हानि हो सकती है। मानिसक भ्रम रहेगा। सही निर्णय लेने में कठिनाई हो तो परिवार के अनुभवी लोगों की मदद लें। युवाओं को करियर ग्रोथ मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होने लगेगी।

  • रेमेडी : आज नीले कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 5

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

समय शुभ है। लाभदायक अनेक अवसर आएंगे। आपको उचित का चुनाव अपने लिए करना होगा। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। मानसिक भ्रम दूर होगा। सही निर्णय ले पाएंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+