Ank Jyotish Rashifal 28 OCTOBER : मूलांक 4 वाले रहेंगे बिजी , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 28 OCTOBER: आज 28 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए टकराव वाला रह सकता है। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 7, 9 और शत्रु अंक 5, 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज कार्यस्थल पर अधीनस्थों और उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। परिवार में अनबन बनी रहेगी और आपकी बातों को महत्व नहीं मिलेगा। प्रेम संबंध थोड़े ठीक रहेंगे। आर्थिक मामलों में आज किसी पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
- रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में डालकर रखें।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपको कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा किंतु बाहरी परिस्थितियों में आपको महत्व नहीं मिलने से मन में क्रोध आएगा। पैसों की आवक सामान्य बनी रहेगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ी आ सकती है।
- रेमेडी : आज स्फटिक की माला गले में पहनें।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलने में संदेह रहेगा लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें, भविष्य बेहतर है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा। आर्थिक प्रगति के योग बनने वाले हैं।
- रेमेडी : आज हल्दी की माला पहनें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन दौड़भाग में बीतेगा। पारिवारिक और व्यापारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरी में अनिश्चितता बनी रहेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खर्च में कमी आएगी। संपत्ति-वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
- रेमेडी : आज श्वेत चंदन की माला गले में पहनें।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी महसूस होगी। इसमें परिवार के बड़े लोगों की मदद लें। संपत्ति की खरीदी-बिक्री के निर्णय ले पाएंगे। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आजीविका के साधनों में बदलाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है।
- रेमेडी : आज तुलसी की माला पहनें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज के दिन आपके लिए कुछ अच्छी सौगातें आने वाली है। कुछ अवसर कुछ संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक संकट कम होगा। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रस्ताव मंजूर होगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।
- रेमेडी : आज पिंक स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। काम धीमी गति से होंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग आएंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति वाहन सुख की प्राप्ति होगी। करियर में ग्रोथ आएगी। स्वास्थ्य का आज ध्यान रखना होगा। परेशानी आ सकती है।
- रेमेडी : आज हकीक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज के दिन थोड़ा तनावपूर्ण माहौल परिवार में रहेगा। किसी से अनबन हो सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना होगा। आजीविका के साधनों में संकट आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी से अनावश्यक विवाद में उलझने से बचें।
- रेमेडी : आज रुद्राक्ष की माला पहनें।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज कुछ ऐसी घटनाएं होंगी जो आपको परेशान करेंगी। आर्थिक संकट आ सकता है। अचानक कोई बड़ी धन की जरूरत लग सकती है। नौकरीपेशा लोग तनाव में रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य रहेगा। नया काम आज प्रारंभ न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज मूंगा की माला पहनें।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications