Ank Jyotish Rashifal 28 November: मूलांक 1 के लिए दिन लकी , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 28 November : आज 28 नवंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक भी 1 है जिसका स्वामी सूर्य है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मान-सम्मान और वृद्धि से भरा रहेग। आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

 Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके सम्मान में वृद्धि होने वाली है। लंबे समय से जिस खुशी के पल की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह मिलने वाला है। दिन सुखद बीतेगा। पारिवारिक समागम होगा। आर्थिक लाभ के लिए किए गए प्रयास साकार होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन मंगलप्रद है। आपके काम सहजता से होते जाएंगे। धन की तंगी दूर होगी। कर्ज मुक्ति होगी। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कारोबार को गति मिलेगी। मांगलिक धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज स्फटिक की माला गले में पहनें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके जीवन का सबसे अच्छा दिन रहेगा। काम पूरे भी होंगे और उनमें वृद्धि भी प्राप्त रहेगी। समाज में बड़ी प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने वाला है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी की माला पहनने से लाभ होगा।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन सामान्य किंतु लाभदायक रहेगा। धन के मामलों में लाभ में रहेंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न हासिल करेंगे। पारिवारिक सामाजिक जीवन में सम्मान प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश पूरी होगी। कारोबार में नया काम साथ में जोड़ेंगे।

  • रेमेडी : आज हकीक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन सही समय पर सही काम करने का है। कामों को टालने की आदत छोड़नी होगी तभी लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। नौकरी और व्यापार में मनोनुकूल स्थितियां बनने वाली हैं।

  • रेमेडी : आज तुलसी की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन लाभप्रद है। धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। धैर्य और संयम का शुभ फल मिलने वाला है। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नए कामकाज प्रारंभ करेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे।

  • रेमेडी : आज पिंक स्फटिक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपको परिवार के लिए थोड़ी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपके काम तो सहजता से होंगे किंतु बहुत सतर्कता और धैर्य के साथ काम करने होंगे। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति की खरीदी बिक्री होगी। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आने लगेगा।

  • रेमेडी : आज रुद्राक्ष की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य है। आपके अटके काम किसी मित्र के सहयोग से होने लगेंगे। परिवार में महत्व बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। आजीविक के साधनों में बदलाव के साथ उन्नति की संभावना है। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है।

  • रेमेडी : आज रुद्राक्ष की माला धारण करें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आप जो भी काम करें उसमें परिवार के वरिष्ठों का सहयोग अवश्य लें। धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर आएगा। धन कोष में वृद्धि होगी। कर्ज मुक्ति की संभावना बन रही है। समाज में पद वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज लाल मूंगे की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+