Ank Jyotish Rashifal 28 December : मूलांक 8 वालों को होगा धनलाभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 28 December: आज 28 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुल रहने वाला है।

 Ank Jyotish

आज के मूलांक 1 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और शत्रु अंक 6, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। किसी करीबी साथी से टकराव, मनमुटाव होने से मन दुखी रहेगा। आपको अकेलापन महसूस होगा। नौकरीपेशा लोगों का काम ठीक रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 5

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन थोड़ा दौड़भाग में बीतेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में परिवार के बड़े लोगों की राय लेना जरूरी रहेगा। नौकरीपेशा को उन्नति मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्राकार टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 6

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में टकराव दूर होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुछ बड़े संकट आज दूर हो जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैसों की बचत होगी। सुख प्राप्त होंगे।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 7

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज का दिन अपने परिवार पर ध्यान देने का है। अपने काम और परिवार के बीच तालमेल बनाना होगा। संतानों के कार्यों पर नजर रखें और उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकें। धन लाभ होगा। संपत्ति के काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज ग्रे कागज का अष्टकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 8

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज अपने काम करवाने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें, स्वयं करना होंगे। कारोबार में नए लोगों को जोड़ने से पहले सतर्क रहें। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दांपत्य में टकराव अपने चरम पर होगा। रोग परेशान करेंगे। आज धन खर्च होने की आशंका है।

  • रेमेडी : आज हरे कागज का तीर के आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 9

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपको परिवार पर ध्यान देना होगा। सभी के बीच सामंजस्य बनाकर रखना होगा। धन का निवेश करते समय परिवार के अनुभवी लोगों की मदद अवश्य लें। नौकरीपेशा को तनाव महसूस होग। व्यापारियों को अपने काम में हानि उठानी पड़ सकती है। सेहत सुधरेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का पंचकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 1

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपको कुछ लंबे समय से अटके कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। मन में आत्मविश्वास रहने से काम तेजी से पूरे कर पाएंगे। धन लाभ होगा, संपत्ति सुख प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। शारीरिक रोग आज दूर हो जाएंगे।

  • रेमेडी : आज काले रंग का षटकोणीय कागज पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 2

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य है। काम अपनी निर्धारित गति से पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। पैसों की तंगी के कारण अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज नीले कागज का चतुष्कोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 3

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन मिलाजुला असरकारक रहेगा। आपके छोटे-मोटे काम तो पूरे हो जाएंगे किंतु बड़े काम अटके ही रहेंगे। आर्थिक निवेश करते समय किसी अनुभवी की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं करनी पड़ सकती है। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का तिकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+