Ank Jyotish Rashifal 27th May: मूलांक 1 को मिलेगी गुड न्यूज , जानिए बाकियों का हाल
Numerology : आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 7, 8 हैं।

Ank Jyotish Rashifal: आज 27 मई 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए शुभ रहने वाला है। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
दिन शुभ है। नए अवसर आएंगे। उन्नति होगी। जो कार्य आज शुरू करेंगे वह अवश्य पूरा होगा। पारिवारिक, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर स्थिति पक्ष में रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। घर में मेहमान आएंगे। पर्यटन का अवसर आएगा। प्रेम प्रस्ताव मिलेगा।
- रेमेडी : लाल चंदन या कुमकुम का तिलक मस्तक पर करें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज का दिन शुभ है। कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। कर्ज मुक्ति के योग हैं। पुराने समय से अटका हुआ धन मिल सकता है। आज किसी को पैसा उधार न दें। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नतिदायक समय है। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
- रेमेडी : आज सफेद चंदन-केसर का तिलक करें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज कार्य सरलता से होंगे। आगे बढ़ने के नए अवसर आएंगे। घर में मेहमान आएंगे, नए लोगों से संबंध बनेंगे। धन लाभ के योग हैं। निवेश से लाभ कमाएंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। कारोबारी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खर्च में कमी आएगी।
- रेमेडी : आज केसर-लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे इसलिए कार्यों को पूरा करने में कोई दिक्कत भी नहीं आएगी। प्रत्येक क्षेत्र में लाभ होगा। धन तंगी दूर होगी और नए काम मिल सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत ठीक रहेगी।
- रेमेडी : आज कुमकुम का तिलक करें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी। किसी पुराने काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। आज थकान का अनुभव नहीं होगा भले ही कितनी भी भागदौड़ करें। करियर को ग्रोथ मिलेगी। नए अवसर आएंगे। कर्ज मुक्ति के लिए धन की इंतजाम हो जाएगा।
- रेमेडी : आज लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आपके लिए दिन सामान्य है। कुछ कार्य पूरे होंगे तो कुछ अटक भी सकते हैं। संतान के कामों के लिए दौड़भाग करनी पड़ेगी। कुछ बड़े कार्यों को पूरा करने के लिए पैसों की कमी आड़े आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयाय करें।
- रेमेडी : आजकेसर-चंदन का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
दिन सामान्य है किंतु कुछ लोगों की बातें दिल को ठेस पहुंचा सकती है। ऐसे समय में अपना व्यवहार उनके प्रति संयमित रखना होगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी से विवाद हो सकता है। धन लाभ होने के योग हैं।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 5
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज मन प्रसन्न रहेगा। दौड़भाग अधिक नहीं करनी पड़ेगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। युवाओं को करियर में नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों का काम ठीक चलेगा। मेहमान आएंगे, पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नए प्रेम संबंध मन को प्रसन्न रखेंगे।
- रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाना लाभ देगा।
- लकी नंबर : 8, 2
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
दिन सामान्य है। थोड़ी भागदौड़ रहेगी। इससे सिर दर्द हो सकता है। कार्य शिथिल होंगे। व्यापारियों का काम सामान्य चलेगा। नौकरी में सुअवसर आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज पर्यटन का मौका आएगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। धन लाभ होगा।
- रेमेडी : लाल चंदन का तिलक लगाएं लाभ होगा।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications