Ank Jyotish Rashifal 27 September : मूलांक 4 वाले रहेंगे खुश, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 27 September: आज 27 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 9 है जिसका स्वामी मंगल है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 9 के मित्र अंक हैं 1, 2, 3, 4, 6, 9 और शत्रु अंक 5, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नए कामकाज शुरू होंगे और पुराने काम भी आज बन जाएंगे। पैसें का आगमन होने वाला है। सेहत में सुधार आएगा। परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। मन लगेगा।
- रेमेडी : आज लाल धागा कलाई पर बांधें।
- लकी नंबर : 1, 3
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज दिन आपके लिए सामान्य है। नए अवसर, शुभ समाचार प्राप्त होने वाले हैं। पारिवारिक कार्यों से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरी की बाधा दूर होगी, व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। साझेदारी के काम सफल होंगे। दांपत्य का टकराव दूर होने वाला है।
- रेमेडी : आज सफेद धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 2, 4
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन संयम से रहने का है। अपने व्यवहार को संतुलित रखन होगा। परिवार में मेहमान आएंगे। थोड़ी भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। धन का आगमन होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में उन्नति होने के योग हैं। स्वास्थ्य आज उत्तम रहने वाला है।
- रेमेडी : आज पीला धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 5
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन संतुलित रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार में आनंदोत्सव होगा। मेहमान आएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। नए काम प्रारंभ करने के लिए दिन ठीक है। धन लाभ होने वाला है।
- रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 6
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज का दिन उन्नतिदायक है। नई नौकरी और नए व्यापार शुरू करने की सूचना मिलेगी और रूपरेखा बनेगी। युवाओं को विदेशों में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में नया वाहन आएगा। खर्च में कमी आएगी। पैसों की बचत होगी और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- रेमेडी : आज हरे रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 7
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन अपने व्यवहार को मृदु रखने का है। कुछ काम अटक सकते हैं किंतु ज्यादातर काम बन जाएंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में ठहराव अनुभव करेंगे। अनबन की स्थिति परिवार में बन सकती है। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज सफेद रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 8
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन कामकाज करने में जुट जाने का है। आलस्य हावी न होने दें। मानसिक रूप से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। आर्थिक जरूरत महसूस हो सकती है। पारिवारिक कार्यों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। निवेश करने से बचें।
- रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 9
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज कुछ काम अटकने से मन व्यथित रहेगा। किसी का सहयोग नहीं मिलेगा। नया काम आज प्रारंभ न करें, दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में भी गिरावट अ सकती है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में अपने नौकरों पर ध्यान रखने की जरूरत है।
- रेमेडी : आज नीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 8, 1
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने का है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के विवादें से बचें। परिवार को साथ लेकर चलना होगा। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। सेहत का ध्यान रखें। धन की बचत करने की आदत डालें।
- रेमेडी : आज लाल रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 9, 2












Click it and Unblock the Notifications