Ank Jyotish Rashifal 26th July : मूलांक 7 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 26th July: आज 26 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए भागदौड़ वाला रह सकता है। कुछ परेशानियां भी आएंगी। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज का दिन थोड़ा उलझनभरा रह सकता है। काम अटकेंगे, आर्थिक तंगी महसूस होगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा को कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग नहीं मिलेगा। व्यापारी वर्ग का काम सामान्य गति से चलता रहेगा।

  • रेमेडी : आज लाल कागज का गोल टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज अपने काम पर फोकस करना होगा। व्यर्थ की बातों और विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। संपत्ति के काम सुगमता से हो जाएंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। आजीविका के साधनों में नया काम जुड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का गोल टुकड़ा अपने पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन सामान्य है। काम अपनी निर्धारित गति से होंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम प्रकरण बन सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय सामान्य रहेगा। पुराने किसी मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज पीले कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन साधारण तरीके से बीतेगा, कोई उल्लेखनीय काम नहीं होगा। परिवार में मेहमान आएंगे। शारीरिक मानसिक रूप से थोड़ी थकान अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारी वर्ग को नए काम के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।

  • रेमेडी : आज भूरे रंग का कागज का पंचकोणीय टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन उठापटक वाला रह सकता है। आपके काम पूरे नहीं होने से मन दुखी रहेगा। किसी से विवाद हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में धन नष्ट होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। सलाह है कि आज नए काम प्रारंभ न करें। विद्यार्थियों को फोकस पढ़ाई पर ही रखना है।

  • रेमेडी : आज हरे रंग का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज कुछ काम तेज गति से होंगे किंतु कुछ पुराने काम अटके रह सकते हैं। माता-पिता के लिए दौड़ना पड़ सकता है। घर-परिवार में मेहमान आएंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य के विवाद दूर होंगे। करियर सामान्य गति से चलता रहेगा। सेहत ठीकठाक रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद चमकीला कागज का गोल टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 6, 8

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन शुभ है। कार्य फटाफट होंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। धन का आगमन होगा। निवेश से लाभ कमाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होने वाले हैं।

  • रेमेडी : आज केसरिया रंग का कागज का चौकोर टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 7, 6

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

दिन आपके अनुकूल रहेगा। दौड़भाग थमेगी और मन-मस्तिष्क को आराम मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका आज साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे। वाहन संबंधी काम होंगे। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। व्यापार में नए काम जोड़ सकते हैं। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • रेमेडी : आज नीले रंग का कागज का आयताकार टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। धन का आगमन उत्तम तरीके से होगा। भूमि, भवन, कृषि के कार्यों में लाभ होगा। व्यापार उत्तम तरीके से चलेगा। नौकरी में सभी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : आज लाल रंग का कागज का तिकोना टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 9, 8

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+