Ank Jyotish Rashifal 26 September : मूलांक 3 को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 26 September: आज 26 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उत्तम प्रगतिदायक रहने वाला है। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन शुभ रहेगा। आपके जीवन में खुशियां आने वाली है। कोई करीबी व्यक्ति आपको प्रपोज कर सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यस्थल पर महत्व मिलेगा। कारोबार अच्छा लाभ देगा। युवाओं की नौकरी की तलाश पूरी होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 1, 7
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे। पारिवारिक और बाहरी स्थितियों में महत्व मिलेगा। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। धन लाभ होगा। निवेश से धन अर्जित करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार ठीक चलेगा। स्वास्थ्य उत्तम होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 2, 8
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके संयमित व्यवहार से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आर्थिक प्रगति के मार्ग खुलेंगे। संपत्ति खरीदी-बिक्री के योग बनेंगे। शारीरिक रोग दूर होंगे और मन में आत्मविश्वास रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। नए व्यापार शुरू करेंगे।
- रेमेडी : आज पीले वस्त्र धारण करें।
- लकी नंबर : 3, 9
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन सामान्य है। परिवार में माहौल सुधरेगा किंतु आपको अपने व्यवहार को संतुलित रखना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। नौकरी में उच्चाधकारियों से टकराव हो सकता है। कारोबार में ठहराव हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज काले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 4, 1
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन मंगलप्रद है। शुभ काम होंगे और शुभ समाचार मिलेंगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। धन लाभ होगा। रोग दूर होंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे किंतु रिश्तों में पारदर्शिता रखना भी जरूरी होगा। उन्नति प्राप्त होगी।
- रेमेडी : आज हरे रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 5, 2
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। नवीन वस्त्र आभूषण, गृहउपयोगी वस्तुएं खरीदेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज यात्राएं हो सकती हैं। आर्थिक उन्नति होगी। प्रेम में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मिलकर नई योजनाओं पर काम करेंगे।
- रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 6, 3
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन सामान्य है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है इससे मानसिक कष्ट होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में चोट लग सकती है। धन का आगमन सामान्य रहेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेंगी। नए काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज ग्रे रंग के वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 7, 4
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज अपने कार्य करने के प्रति उदासीनता छोड़ें। उत्साह के साथ काम में जुट जाएं तो तुरंत सफलता भी मिल जाएगी। धन लाभ होगा, फंस हुआ पैसा आज लौट आने के योग हैं। पारिवारिक सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा प्राप्त रहेगी। आजीविका के साधनों में बदलाव होगा।
- रेमेडी : आज नीले वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 8, 5
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। नए काम आज प्रारंभ न करें और न ही शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में निवेश करें। प्रेम संबंध खराब होंगे।
- रेमेडी : आज लाल वस्त्र पहनें।
- लकी नंबर : 9, 6












Click it and Unblock the Notifications