Ank Jyotish Rashifal 26 OCTOBER : मूलांक 5 के लिए दिन शुभ , जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 26 OCTOBER: आज 26 अक्टूबर 2023 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग वाला रहेगा। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज आपको पारिवारिक कामों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है। काम अटके रहेंगे और उलझ भी सकते हैं। इसलिए नया काम कोई भी प्रारंभ न करें। मित्रों से अनबन हो सकती है। नौकरी और व्यापारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी। पैसों की आवक आज कम ही रहेगी।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 1, 5
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
आज के दिन आराम नहीं मिल पाएगा। लगातार किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में मन नहीं लगेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज चंदन की माला पहनें।
- लकी नंबर : 2, 6
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज काम तो व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे किंतु किसी काम में मन नहीं लगेगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक प्रगति होगी। फंसा धन मिलने वाला है। नौकरी और व्यापार में समय अनुकूल है। लाभ होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक मस्तक और कंठ पर लगाएं।
- लकी नंबर : 3, 7
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज दिन संयम से रहने का है। अनावश्यक विवाद सामने आएंगे किंतु उनसे बचने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय हैं इसलिए अपनी योजनाएं गुप्त रखें। नौकरीपेशा को दौड़भाग रहेगी। व्यापारी वर्ग अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। धन का अपव्यय होगा।
- रेमेडी : आज केसर-चंदन इत्र लगाएं।
- लकी नंबर : 4, 8
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
आज किसी पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं जिससे समय और धन नष्ट होगा। मानसिक तनाव देने वाला दिन है इसलिए संयम से रहें। खानपान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आजीविका के साधनों में आज बदलाव हो सकता है। धन को लेकर सतर्क रहें।
- रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें लाभ होगा।
- लकी नंबर : 5, 9
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
आज के दिन अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखें। अनावश्यक विवाद करने से बचें। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। नए स्टार्टअप में धन निवेश करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
- लकी नंबर : 6, 1
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिनसे बचने का रास्ता खोजना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों में धन और समय नष्ट होगा। पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। दांपत्य में प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
- रेमेडी : आज चंदन का इत्र दोनों कलाई में लगाएं।
- लकी नंबर : 7, 2
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
आज पारिवारिक विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। लंबे समय से जिस बात का विरोध हो रहा था वह खुलकर सामने आएगी। इससे मानसिक कष्ट होगा। नौकरीपेशा के लिए भी दिन ठीक नहीं है। व्यापारी वर्ग को कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज पीले वस्त्र पहनें, संकट कम होंगे।
- लकी नंबर : 8, 3
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन सामान्य है। काम सामान्य गति से चलेंगे किंतु दिन के मध्यकाल में किसी से विवाद मन को दुखी करेगा। परिवार का सहयोग नहीं मिलेगा। आर्थिक संकट आ सकता है। युवाओं का नौकरी का सपना आज भी अधूरा ही रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- रेमेडी : आज चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं।
- लकी नंबर : 9, 4












Click it and Unblock the Notifications