Ank Jyotish Rashifal 26 January 2024 : मूलांक 4 वाले रखें सेहत का ख्याल , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 26 January 2024 : आज 26 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 8 है जिसका स्वामी शनि है और भाग्यांक भी 8 है जिसका स्वामी शनि है।

Ank Jyotish Rashifal

आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए दौड़भाग वाला रहेगा। आज के मूलांक 8 के मित्र अंक हैं 2, 3, 5, 6, 8 और शत्रु अंक 1, 4, 7, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके अनेक काम अटक सकते हैं। छोटे-छोटे काम पूरे करने के लिए भटकना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सहयोग नहीं मिलेगा किंतु करीबी मित्र साथ रहेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनना लाभदायक रहेगा।
  • लकी नंबर : 1, 7

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको पारवारिक चिंता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक तंगी महसूस होगी। धन की आवक बाधित रहेगी किंतु खर्च होगा। स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम बढ़ेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 8

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज पारिवारिक कारणों से भागदौड़ करनी पड़ेगी। इससे थकान होगी और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। धन आएगा, खर्च भी होगा। नौकरी में तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। उच्चाधिकारियों से टकराव हो सकता है। नए काम आज प्रारंभ न करें तो ठीक रहेगा।

  • रेमेडी : आज स्फटिक की माला पहनें।
  • लकी नंबर : 3, 9

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज काम अटकने वाला दिन है। पुराने काम पूरे नहीं होने से मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य में नरमी बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। धन की तंगी बनी रहेगी।

  • रेमेडी : आज सफेद लाल धागा अपनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 4, 1

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आपके कुछ काम तो हो जाएंगे किंतु जहां धन की आवश्यकता होगी वहां काम अटक सकते हैं। पारिवारिक समागम होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आजीविका के साधनों में बदलाव होने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

  • रेमेडी : आज मोगरे का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 2

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है। परेशानी बनी रहेगी। आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक समागम होगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों से सहयोग नहीं मिलेगा। नए व्यापारिक कार्य करना टालें तो ही बेहतर रहेगा।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 3

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर रखने का दिन है। अपने क्रोध और अहंकार को दूर रखें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। नए कामकाज प्रारंभ करें लाभ होगा। खर्च की अधिकता से बचना होगा। दांपत्य का टकराव दूर होगा।

  • रेमेडी : आज बैंगनी रंग के वस्त्र पहनें।
  • लकी नंबर : 7, 4

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज कामकाज को पूरा करने के लिए दौड़भाग कुछ ज्यादा ही करनी पड़ेगी। इससे शारीरिक स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। कोई बड़ी आर्थिक जरूरत आज आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में शिथिलता अनुभव करेंगे। प्रेम में टकराव होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य की कमजोरी आज भी परेशान करेगी। काम पूरे नहीं होने से क्रोध आएगा। परिवार का सहयोग हर काम में बना रहेगा। आर्थिक तंगी महसूस होगी किंतु उसके कारण काम कोई नहीं अटकेगा।

  • रेमेडी : आज पिंक रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+