Ank Jyotish Rashifal 25th July : मूलांक 4 का दिन शुभ, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 25th July: आज 25 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 3 है जिसका स्वामी गुरु है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish Rashifal

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आप कोई भी निर्णय नहीं ले पाएंगे। ऐसी स्थिति में परिवार के वरिष्ठ और अनुभवी लोगों की मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक संकट आ सकता है। मानसिक परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। व्यापार ठीक ठाक चलेगा।

  • रेमेडी : आज किसी छोटी बच्ची को मिठाई खिलाएं।
  • लकी नंबर : 1, 6

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन बृहस्पति के प्रभाव में रहेगा। आपकी प्रवृत्ति सात्विक रहेगी। मान-सम्मान, पद प्राप्त होगा। धन-संपत्ति सुख मिलने वाला है। आर्थिक संकट दूर होगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार के साथ धार्मिक पर्यटन पर जा सकते हैं।

  • रेमेडी : आज माता या माता समान किसी स्त्री को मिठाई भेंट करें।
  • लकी नंबर : 2, 7

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आप जो काम करेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। युवाओं को करियर में नए ऑप्शन मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • रेमेडी : आज अपने गुरु या किसी बुजुर्ग व्यक्ति को जरूरत का सामान भेंट करें।
  • लकी नंबर : 3, 8

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

दिन शुभ है। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। निवेश से लाभ कमाएंगे और नया निवेश कर पाएंगे। संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिवार को वक्त देना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। दांपत्य मजबूत होगा।

  • रेमेडी : आज किसी गरीब व्यक्ति को भोजन करवाएं।
  • लकी नंबर : 4, 9

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज थोड़ी भागदौड़ रह सकती है। काम उलझेंगे। इसलिए कोई नया काम आज न करें तो ही उचित रहेगा। थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। आर्थिक जरूरतें पूरी नहीं हो पाएंगी। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

  • रेमेडी : आज किसी बालक को उसकी इच्छित वस्तु भेंट करें।
  • लकी नंबर : 5, 1

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन सामान्य है। कुछ काम होंगे कुछ अटक भी सकते हैं। धन-संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। नौकरी में उन्नति के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। युवाओं को करियर में ग्रोथ मिलेगी। दांपत्य और प्रेम मजबूत होगा।

  • रेमेडी : आज पत्नी या प्रेमिका को चॉकलेट या कोई उपहार दें।
  • लकी नंबर : 6, 2

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। प्रियजनों से भेंट होगी। परिवार या मित्रों के साथ पर्यटन का अवसर आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कर्ज उतरने की स्थिति बनेगी। मानसिक-शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। प्रेम में वृद्धि होगी।

  • रेमेडी : आज अपंग लोगों को भोजन करवाएं।
  • लकी नंबर : 7, 3

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से होगी जो भविष्य में आपके काम आएंगे। प्रेम प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। शारीरिक रोग दूर होंगे। मानसिक शांति अनुभव करेंगे। अविवाहितों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। नौकरी में बदलाव होगा।

  • रेमेडी : आज दिव्यांग लोगों को इमरती खिलाएं।
  • लकी नंबर : 8, 4

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन आपके लिए शुभ है। ऊर्जावान बने रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन का आगमन होगा। शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आजीविका के नए साधन प्राप्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। लंबे समय से अटके हुए काम आज बन जाएंगे।

  • रेमेडी : आज माता के समान किसी स्त्री को जरूरत का सामान भेंट करें।
  • लकी नंबर : 9, 5

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+