Ank Jyotish Rashifal 25 September : मूलांक 4 को होगा धनलाभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 25 September: आज 25 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ी दौड़भाग रह सकती है। परिवार में अचानक किसी को आपकी जरूरत लग सकती है। आजीविका के साधनों में बदलाव की संभावन है। संयम और धैर्य से काम लें। मानसिक तनाव हो तो थोड़ी देर ध्यान लगाएं।

  • रेमेडी : आज केवड़े का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 2

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज दिन कह रहा है कि आपके काम अटके रह सकते हैं। पारिवारिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में स्थिति अनुकूल बन रही है। व्यापार में विस्तार के लिए दिन ठीक है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान की अनियमितता परेशानी बन सकती है। धन लाभ होगा।

  • रेमेडी : आज कस्तूरी का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 3

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज का दिन आपके लिए सामान्य है। नौकरी में मन लगेगा, काम सुगमतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यापारिक स्थितियां ठीक रहेंगी। पुराने निवेश से लाभ होगा किंतु नया निवेश करने से बचें। पारिवारिक और दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज केसर का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 4

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज थोड़ी मानसिक भ्रम की स्थिति रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। परिवार का सहयोग नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। दांपत्य जीवन में कटुता बढ़ सकती है। धन लाभ होगा किंतु उसी अनुपात में खर्च भी होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 5

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज आलस्य छोड़ें और काम में जुट जाएं। अपने कार्यों को स्वयं करने का प्रयास करें, दूसरों के भरोसे छोड़ना नुकसान दे सकता है। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में और बाहरी स्थितियों में विवाद हो सकता है।

  • रेमेडी : आज जैस्मीन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 6

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

दिन प्रगतिदायक है। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होने वाली है। दांपत्य जीवन मधुर बनेगा। नए प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी और खर्च की अधिकता भी रहेगी। पारिवारिक कार्यों से यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज गुलाब का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 7

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन में भागदौड़ मची रहेगी। घर-परिवार में मेहमान आएंगे। यात्राओं के योग भी हैं। कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल रहेगा। बड़े अधिकारियों से टकराव होगा। नए काम आज प्रारंभ न करें। व्यापार में ठहराव महसूस होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

  • रेमेडी : आज वुड का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 8

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज का दिन सामान्य है। कुछ काम होंगे किंतु कुछ अटक सकते हैं। यदि आप मार्केटिंग फील्ड से हैं तो आज आपको कोई उपलब्धि मिल सकती है। धन लाभ होने के योग हैं। युवाओं को करियर में ग्रोथ मिलेगी। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है।

  • रेमेडी : आज मिश्रित फूलों का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 9

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज आपको आर्थिक मामलों में अत्यंत सतर्क रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर एकदम भरोसा न कर लें। पैसा उधार देने से भी बचें। परिवार का सहयोग किसी निर्णय में लेना उचित रहेगा। आज यात्राएं करना टालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन एकाग्र रखना होगा।

  • रेमेडी : आज चंदन का इत्र लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+