Ank Jyotish Rashifal 25 January 2024 : मूलांक 5 के लिए दिन उत्तम, जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 25 January 2024 : आज 25 जनवरी 2024 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक भी 7 है जिसका स्वामी केतु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज आपके कुछ काम में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आजीविक के साधनों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है लेकिन कुछ अच्छी सूचनाएं भी मिलेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अटका पैसा आज मिल सकता है।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज का दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक विकार बने रहेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी। नए काम आज प्रारंभ न करें। पैसों के निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी अनजान पर भरोसा न करें।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज आप शारीरिक रूप से कमजोरी और थकान महसूस करेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में अस्थिरता रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। किसी साझेदार की सहायता से अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। दांपत्य में टकराव बना रहेगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके सारे काम धीमी गति से होंगे इसलिए परेशान न हों धैर्य रखें। किसी पारिवारिक सदस्य से विवाद मन को दुखी करेगा। शारीरिक स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है इसलिए सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को तनाव महसूस होगा, व्यापार सामान्य चलता रहेगा।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज के दिन आपको अपने सारे काम सतर्कतापूर्वक करने होंगे, विशेषकर आर्थिक मसलों में किसी अनजान पर एकदम भरोसा करना हानिकारक हो सकता है। नौकरी में सावधानीपूर्वक अपना काम करें। व्यापार ठीक चलेगा। प्रेम और दांपत्य में टकराव कम होगा।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य और मिलाजुला रहेगा। आपके काम तय गति से होंगे किंतु बड़ा निवेश करने में आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विवादों से बचने का प्रयास करें।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज आपके काम सफलतापूर्वक होंगे किंतु कोई करीबी व्यक्ति बाधा डालने का प्रयास करेगा। शासकीय कार्यों में रूकावट आ सकती है। आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक सामंजस्य बनाकर चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धन तंगी रहेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। रोग परेशान करेंगे। नौकरी और व्यापार सामान्य रहेगा। दांपत्य और प्रेम संबंधों में टकराव की आशंका है।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन सामान्य है। पैसा आएगा किंतु खर्च भी उसी गति से होगा। संपत्ति के काम अटके रहेंगे। शारीरिक कष्ट कुछ कम होंगे किंतु खर्च की अधिकता रहेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। आजीविका के साधनों में बदलाव की संभावना बन रही है।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+