Ank Jyotish Rashifal 25 December : मूलांक 8 के लिए दिन सुखद , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 25 December: आज 25 दिसंबर 2023 है। आज का मूलांक 7 है जिसका स्वामी केतु है और भाग्यांक 8 है जिसका स्वामी शनि है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए उठापटक और दौड़भाग वाला रह सकता है।

Ank Jyotish

आज के मूलांक 7 के मित्र अंक हैं 1, 2, 4, 5, 7 और शत्रु अंक 3, 6, 8, 9 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज भागदौड़ रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्यगत कारणों से परेशान होना पड़ सकता है। मानसिक अशांति रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। मित्रों के सहयोग से बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। करियर में ठहराव महसूस करेंगे। अपने स्वास्थ्य क ध्यान रखें।

  • रेमेडी : आज सफेद रंग के कपड़े पहनें।
  • लकी नंबर : 1, 4

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज आपको परिवार को वक्त देना होगा। लंबे समय से जो दौड़भाग चल रही है, वह अभी जारी रहेगी किंतु दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत हो जाएगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य रहने वाली हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खर्च अधिक होगा।

  • रेमेडी : आज सफेद रूमाल अपने जेब में रखें।
  • लकी नंबर : 2, 5

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज के दिन आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक जरूरतों पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पैसे की आवक होगी और आप स्वयं पर खर्च भी करेंगे। आजीविक के नए साधन मिलने वाले हैं। प्रेम और दांपत्य में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज सफेद कागज का चंद्र आकार का टुकड़ा पर्स में रखें।
  • लकी नंबर : 3, 6

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज आपके काम अत्यंत धीमी गति से होंगे। कुछ पुराने काम अटके ही रहेंगे। स्वास्थ्य की शिथिलता के कारण मानसिक तनाव भी महसूस होगा। पैसों की जरूरत महसूस हो सकती है। परिवार में मेहमान आएंगे। वक्त की कमी रहेगी। करियर में ठहराव होगा।

  • रेमेडी : आज मोगरे का परफ्यूम लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 7

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

दिन को शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने के लिए स्वयं को शांत रहना होगा। विवादों से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाना जरूरी रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। कारोबारी वर्ग का काम आज धीमा चलेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 8

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज आपका दिन सामान्य रहेगा किंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। ठंडी चीजों को खाने से परहेज करना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। मेहमान आएंगे उनके साथ वक्त बिताना होगा। नौकरी और व्यापार में स्थितियां सामान्य होने वाली है। धन आएगा।

  • रेमेडी : आज सफेद वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
  • लकी नंबर : 6, 9

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है। काम नहीं होने से मानसिक तनाव होगा। परिवार में किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सर्दी-जुकाम, फेफड़े संबंधी रोग परेशान करेंगे। नौकरी में किसी अधीनस्थ से विवाद हो सकता है।

  • रेमेडी : आज सफेद धागा अपनी दाहिनी कलाई में बांधें।
  • लकी नंबर : 7, 1

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज आपको किसी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा जो आपके काम में मदद करेगा। नौकरी में बड़े बदलाव आने वाले हैं। व्यापार में नया काम साथ में जोड़ेंगे। धन की तंगी महसूस होगी। कर्ज मुक्ति आज भी संभव नहीं है। स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, सतर्क रहना होगा।

  • रेमेडी : आज चांदी का कोई आभूषण पहनकर रखें।
  • लकी नंबर : 8, 2

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज अपके काम धीमी गति से होंगे किंतु पूर्णता को प्राप्त करेंगे। पैसा आने से पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। शारीरिक शिथिलता हावी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। नौकरी व्यापार सामान्य चलता रहेगा।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+