Ank Jyotish Rashifal 24rth July : मूलांक 1 को मिलेगा सम्मान, जानिए बाकियों का हाल
Ank Jyotish Rashifal 24rth July: आज 24 जुलाई 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 2 है जिसका स्वामी चंद्र है। आज का दिन सभी मूलांक वाले जातकों के लिए वृद्धिकारक रहने वाला है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 5, 6, 8, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 4, 7 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28
आज का दिन आपके सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नतिकारक योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। आजीविका के नए साधन मिलने वाले हैं। धन का आगमन होगा। आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- रेमेडी : आज लाल रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 1, 2
मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29
दिन शुभ और वृद्धिकारक है। आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है। अटका पैसा मिलेगा। कार्य प्रगति से होंगे। नए कामकाज मिलने वाले हैं। नौकरी में उन्नति के साथ बदलाव की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा।
- रेमेडी : आज सफेद धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 2, 3
मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30
आज का दिन शुभ है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। महिलाओं को नए वस्त्राभूषण मिल सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल होने वाली हैं। नए कार्य प्रारंभ करेंगे। धन का आगमन होगा। मानसिक सुख शांति प्राप्त रहेगी।
- रेमेडी : आज पीले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 3, 4
मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। सोचे सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक दृष्टि से दिन उत्तम है। भूमि, भवन के काम संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है।
- रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 4, 5
मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23
दिन उत्तम है। आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्य प्रगति से होंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। परिवार में मेहमान आएंगे। मांगलिक प्रसंगों में शामिल होंगे। युवाओं को जॉब के नए ऑफर आएंगे। व्यापारी वर्ग का काम तेजी से चलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
- रेमेडी : आज हरे रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 5, 6
मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24
दिन उत्तम है। कार्य प्रगति से होंगे। आर्थिक संकट दूर होगा। पुराने मित्रों या प्रियजनों से भेंट हो सकती है। नए कार्य प्रारंभ करें लाभ होगा। संपत्ति संबंधी काम पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में बादलाव हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।
- रेमेडी : आज सफेद रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 6, 7
मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25
आज का दिन अत्यंत विशेष है। आज जो काम हाथ में लेंगे वह पूरा होने वाला है। धन का आगमन होगा जिससे अटके हुए काम आज बन सकते हैं। परिवार में कोई महत्वपूर्ण काम होने वाला है। मेहमान आएंगे। आनंदोत्सव होगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा।
- रेमेडी : आज काले रंग का धागा कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 7, 8
मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26
दिन सामान्य है। कुछ कामों में भागदौड़ हो सकती है जबकि कुछ काम पूरी तरह शिथिल रहेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात बनेगी। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में उत्तम परिणाम मिलने वाले हैं।
- रेमेडी : आज नीले रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 8, 9
मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27
आज का दिन उत्तम है। पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे। शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे इसलिए सारे काम आपके अनुसार चलेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ उन्नति के योग हैं। व्यापार ठीक चलेगा। धन आएगा। प्रेम और दांपत्य जीवन में मजबूती आने वाली है।
- रेमेडी : आज लाल रंग का धागा अपनी कलाई में बांधें।
- लकी नंबर : 9, 1












Click it and Unblock the Notifications