Ank Jyotish Rashifal 24 September : मूलांक 9 को होगा धनलाभ , जानिए बाकियों का हाल

Ank Jyotish Rashifal 24 September: आज 24 सितंबर 2023 है। आज का मूलांक 6 है जिसका स्वामी शुक्र है और भाग्यांक 4 है जिसका स्वामी राहु है। आज का दिन सभी मूलांक वालों के लिए काम अटकाने वाला रह सकता है। आज के मूलांक 6 के मित्र अंक हैं 3, 4, 5, 6, 9 और शत्रु अंक 1, 2, 7, 8 हैं। आप भी अपने मूलांक या जन्मांक के आधार पर देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Ank Jyotish

मूलांक 1 : जन्म दिनांक 1, 10, 19, 28

आज के दिन आपका मन भटका हुआ रहेगा। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव महसूस होगा। आर्थिक उन्नति के मौके आएंगे लेकिन आप उन्हें चूक जाएंगे। पारिवारिक स्थिति में किसी से विवाद हो सकता है। मित्रों से रिश्ते खराब हो सकते हैं।

  • रेमेडी : आज लाल चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 1, 8

मूलांक 2 : जन्म दिनांक 2, 11, 20, 29

आज स्थितियां विपरीत रह सकती हैं। कोई भी काम ठीक तरह से नहीं होगा। मानसिक उलझनें और भ्रम की स्थिति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। युवाओं को नौकरी के नए ऑफर मिल सकते हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं कर पाएंगे।

  • रेमेडी : आज सफेद चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 2, 9

मूलांक 3 : जन्म दिनांक 3, 12, 21, 30

आज पारिवारिक कार्यों की अधिकता रहेगी। घर में मेहमान आएंगे। आजीविका के नए साधन मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। करियर को ग्रोथ मिलने वाली है। विद्यार्थी वर्ग को फोकस पढ़ाई पर ही रखना होगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा।

  • रेमेडी : आज हल्दी का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 3, 1

मूलांक 4 : जन्म दिनांक 4, 13, 22, 31

आज सोच समझकर ही कोई काम करें, आपका निर्णय गलत हो सकता है जिससे हानि होगी। नया निवेश करने से बचें। संपत्ति के काम अटकेंगे। दिन समाप्त होते-होते कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी बनी रहेगी।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 4, 2

मूलांक 5 : जन्म दिनांक 5, 14, 23

आज का दिन अपने कामों को गति देने का है। आलस्य का त्याग करें और तेजी से काम पूरे करने में जुट जाएं। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में शामिल होने का अवसर आएगा। धन लाभ होगा। संपत्ति सुखद मिलेगा। माता-पिता के सहयोग से बड़े काम संपन्न हो जाएंगे।

  • रेमेडी : आज सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 5, 3

मूलांक 6 : जन्म दिनांक 6, 15, 24

आज का दिन सामान्य है। न तो कोई काम बिगड़ेगा और न कोई काम बनेगा। सब यथास्थिति में रहेगा। निवेश करते समय सतर्क रहें, या आज निवेश करना टाल दें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य का टकराव समाप्त होगा। मांगलिक प्रसंग में शामिल होंगे।

  • रेमेडी : आज केसर का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 6, 4

मूलांक 7 : जन्म दिनांक 7, 16, 25

दिन दौड़धूप वाला रहेगा। छोटे-छोटे काम करने के लिए भटकना पड़ेगा। इससे स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापारी वर्ग परेशान रहेगा। हालांकि परिवार का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

  • रेमेडी : आज भस्म का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 7, 5

मूलांक 8 : जन्म दिनांक 8, 17, 26

आज वाहन-मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। चोट लगने की आशंका है। अचानक कहीं की यात्रा हो सकती है। परिवार में कोई सदस्य बीमार हो सकता है। नौकरी में बदलाव की आशंका है। व्यापार में नए काम साथ में जोड़ेंगे। धन की जरूरत लग सकती है।

  • रेमेडी : आज अष्टगंध का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 8, 6

मूलांक 9 : जन्म दिनांक 9, 18, 27

आज का दिन कुछ नया करने का दिन है। अपने काम स्वयं करें। नौकरी में उन्नति होगी, व्यापार में प्रगति करेंगे। अविवाहितों के विवाह की बात आज बन सकती है। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। भूमि-संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

  • रेमेडी : आज चंदन का तिलक लगाएं।
  • लकी नंबर : 9, 7
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+